{"_id":"5dd5533c8ebc3e55061a9476","slug":"india-successfully-carries-out-night-time-test-firing-of-two-prithvi-ballistic-missiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने किया दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल रात्रि-परीक्षण, 300 किमी तक मार करने में सक्षम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने किया दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल रात्रि-परीक्षण, 300 किमी तक मार करने में सक्षम
Wed, 20 Nov 2019 08:22 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 Nov 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने ओडिशा के तट से दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का रात्रि-परीक्षण सफलतापूर्वक किया है। स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड द्वारा 300 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली दो मिसाइलों का परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
India successfully carries out night-time test-firing of two Prithvi ballistic missiles off the coast of Odisha. The trials of the 300 km-range missiles was carried out by the Strategic Forces Command. pic.twitter.com/K2lYBqxXy6
— ANI (@ANI) November 20, 2019विज्ञापन
इससे पहले भारत ने 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा के बालासोर से सफल रात्रि-परीक्षण किया था। रक्षा सूत्रों ने कहा था कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण समन्वित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया गया।
विज्ञापन
अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण पिछले साल ही कर लिया गया था लेकिन रात के समय इसका परीक्षण पहली बार हुआ। इसकी मारक क्षमता को दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार किमी तक किया जा सकता है। अग्नि-2 मिसाइल न्यूक्लियर हथियार ले जा सकने में सक्षम है।