फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Strongly Protests US Navy Strike in Gulf After Death of Three Indian Mariners Jaishankar Speaks to Marco

West Asia Crisis: अमेरिकी नौसेना के हमले पर जयशंकर ने रूबियो से की बात, जताई नाराजगी; 3 भारतीयों की हुई थी मौत

Sat, 13 Jun 2026 01:32 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 13 Jun 2026 01:32 AM IST
सार

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत में खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के हमलों पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया। इन हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
India Strongly Protests US Navy Strike in Gulf After Death of Three Indian Mariners Jaishankar Speaks to Marco
खाड़ी में अमेरिकी कार्रवाई पर भारत सख्त। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

खाड़ी क्षेत्र में हाल ही में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई को लेकर भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव सामने आया है। इस घटना में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई, जिसके बाद भारत ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से फोन पर बातचीत की और भारत की गंभीर आपत्ति स्पष्ट रूप से सामने रखी। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराई जा सकती।
विज्ञापन


जयशंकर ने अपने आधिकारिक बयान और ट्वीट में लिखा “आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात हुई। मैंने खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई पर भारत का कड़ा विरोध दोहराया, जिसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। वाणिज्यिक शिपिंग पर इस तरह की घातक कार्रवाई को उचित नहीं ठहराया जा सकता।”
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भारत में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी आरोपों को किया खारिज
भारत में ईरान के दूतावास ने अमेरिका द्वारा लगाए गए उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक भारतीय जहाज को लेकर ईरान पर सवाल उठाए गए थे। दूतावास ने इन दावों को पूरी तरह से निराधार बताया है। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का यह आरोप कि इस घटना में ईरान की भूमिका है, पूरी तरह गलत और आधारहीन है। 

उन्होंने इसे एक ऐसा प्रयास बताया, जिसका उद्देश्य वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाना है। बयान में आगे कहा गया कि हाल के दिनों में अमेरिका द्वारा भारतीय जहाजों पर की गई कार्रवाई के चलते तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई है, लेकिन इस गंभीर मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। ईरान ने इन आरोपों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के किसी देश पर इस तरह का आरोप लगाना अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है।

नाविक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed