फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India steps up vigil along border with Sri Lanka more hovercrafts patrol boats aircraft deployed

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में राजनीतिक संकट के बीच भारत ने समुद्री सीमा पर बढ़ाई निगरानी, होवरक्राफ्ट और गश्ती नौकाएं कीं तैनात

Sun, 10 Jul 2022 10:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 10:18 PM IST
सार

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल के जवानों और अन्य एजेंसियों के साथ तमिलनाडु तट से लेकर केरल तट के कुछ हिस्सों तक निगरानी बढ़ा दी गई है। श्रीलंका में राजनीतिक संकट का नया दौर शुरु होने के तुरंत बाद निगरानी गतिविधियों को तेज कर दिया गया था।

विज्ञापन
India steps up vigil along border with Sri Lanka more hovercrafts patrol boats aircraft deployed
भारतीय तटरक्षक - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने होवरक्राफ्ट, विमान और गश्ती नौकाओं को श्रीलंका के साथ समुद्री सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए तैनात किया है ताकि वहां से शरणार्थियों या भारत विरोधी तत्वों की संभावित आमद को रोका जा सके। बता दें कि श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। 
विज्ञापन


सरकारी अधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल के जवानों और अन्य एजेंसियों के साथ तमिलनाडु तट से लेकर केरल तट के कुछ हिस्सों तक निगरानी बढ़ा दी गई है। श्रीलंका में राजनीतिक संकट का नया दौर शुरु होने के तुरंत बाद निगरानी गतिविधियों को तेज कर दिया गया था। लोगों ने राष्ट्रपति के भवन पर धावा बोल दिया है और नेतृत्व को उनके राजधानी शहर कोलंबो से भाग जाने की सूचना है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ तमिलनाडु तटरक्षक पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि जबसे श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण राजनीतिक अराजकता शुरू हुई है, तब से कुछ लोगों के आने की कोशिश करने के मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मानसून ने समुद्र की स्थिति को भी बहुत कठिन बना दिया है जो भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए समुद्री मार्ग का उपयोग करने की कोशिश कर रहे लोगों के खिलाफ एक निवारक के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि म्यांमार के मांडले में तैनात होवरक्राफ्ट इकाइयां निगरानी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी क्योंकि वे दलदली क्षेत्र में हाई स्पीड के साथ-साथ भारतीय और श्रीलंकाई तटों के बीच उथले पानी में यात्रा कर सकते हैं। बल का डोर्नियर सर्विलांस विमान भी समुद्री सीमा पर नजर रखने के लिए उड़ानें भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed