फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India steps up radio wars against Pakistan, AIR service says Nawaz Sharif is weak

PAK के खिलाफ भारत का रेडियो युद्ध, AIR ने शरीफ को बताया 'कमजोर लीडर'

Tue, 27 Sep 2016 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
India steps up radio wars against Pakistan, AIR service says Nawaz Sharif is weak
- फोटो : PTI
पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा हालात में भारत रेडियो को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। उड़ी हमले के बाद ऑल इंडिया रेडियो की विदेश सेवा सर्विस के संदेशों का फोकस धर्म और आतंकवाद पर हो गया है। पाकिस्तानी श्रोताओं के लिए ऑल इंडिया रेडियो इस मैसेज को प्रमुखता से प्रसारित कर रहा है कि 'धर्म और आतंकवाद किसी देश के लिए स्टेट पॉलिसी नहीं हो सकते।' रेडियो संदेशों के जरिए भारत का जोर अपने संदेशों को बलूच लोगों तक भी पहुंचाने का है। 
विज्ञापन


ऑल रेडियो की शॉर्ट वेव सर्विस कुरान के संदेशों को भी पूरे जोर से प्रसारित कर रही है। इन संदेशों में शांति पर खास जोर दिया जा रहा है। एआईआर से प्रसारित हर बुलेटिन में कहा जा रहा है कि 'इस्लामिक कोड में आतंक की कोई जगह नहीं है।' 
विज्ञापन


'कुरान में गैर लड़ाके मासूम बच्चों की हत्या की मनाही है।' इस संदेश को एआईआर ने अपने दो बुलेटिन में प्रसारित किया। यह कहता है कि आतंकवाद हर हत्या से ऊपर है और कुरान में किसी भी तरह की हत्या की मनाही है। इसलिए जो लोग इस्लाम के नाम पर आतंक को बढ़ावा दे रहे हैं, वे गलत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिन रात काम कर रहा परसेप्शन मैनेजमेंट विंग

India steps up radio wars against Pakistan, AIR service says Nawaz Sharif is weak
भारत का यह रेडियो युद्ध सीधे तौर पर राजनीतिक है। एआईआर की विदेश सर्विस के एक बुलेटिन में पाकिस्तानी के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 'कमजोर नेता' बताया गया, जब उन्होंने हाल ही में कश्मीर और बुरहान का जिक्र अपने यूएन भाषण में किया।  

बुलेटिन के मुताबिक नवाज शरीफ आतंकवाद को सही ठहराने के लिए गलत तरीके से धर्म का सहारा ले रहे हैं। अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स ने इस आशय की खबर प्रकाशित की है। खबर के मुताबिक सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने ऑफ द रिकॉर्ड कहा कि ऑल इंडिया रेडियो का परसेप्शन मैनेजमेंट विंग 'आतंकवाद को लेकर भारत की जीरो टॉलरेंस नीति' पर दिन रात काम कर रहा है। ताकि इसे पाकिस्तानी श्रोताओं तक पहुंचाया जा सके। 

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि समाचार और कमेंट्री का मिश्रण एआईआर बुलेटिन न केवल पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा बल्कि सरकार और मिलिट्री के लीडर भी सुनते हैं। 

प्रसार भारती के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'इस समय कंटेंट को लेकर बहुत ज्यादा प्लानिंग है। हम अपने श्रोताओं तक सीधा और कठोर संदेश पहुंचाना चाहते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed