फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'India State' statement becomes a problem for Rahul Gandhi, case registered in Guwahati after Bihar

Rahul Gandhi: 'इंडिया स्टेट' वाला बयान राहुल गांधी के लिए बना मुसीबत, बिहार के बाद गुवाहाटी में भी केस दर्ज

Sun, 19 Jan 2025 05:04 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 19 Jan 2025 05:04 PM IST
सार

15 जनवरी को दिल्ली में नए कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन में राहुल ने मोहन भागवत के एक बयान पर कहा था कि भाजपा, आरएसएस ने हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हम भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
'India State' statement becomes a problem for Rahul Gandhi, case registered in Guwahati after Bihar
राहुल गांधी पर मामला दर्ज। - फोटो : X / @RahulGandhi

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भाजपा, आरएसएस के साथ ही 'इंडिया स्टेट' से लड़ाई वाले बयान को लेकर मुसीबतों से घिर गए हैं। बयान को लेकर राजनीतिक विरोध झेल रहे राहुल गांधी के खिलाफ गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता के खिलाफ गुवाहाटी के पान बाजार थाने में शनिवार को बीएनएस के तहत गैर जमानती धाराओं में यह केस दर्ज किया गया। आरोप है कि राहुल ने भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले बयान दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोनजीत चेतिया ने आरोप लगाया कि राहुल का बयान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमाओं का उल्लंघन है। इससे सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। चेतिया ने दावा किया कि राहुल गांधी के शब्द राज्य के अधिकार को अवैध ठहराने की कोशिश है। इससे एक खतरनाक धारणा तैयार होगी, जो अशांति और अलगाववादी भावनाओं को भड़का सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जनवरी को दिल्ली में नए कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन में राहुल ने मोहन भागवत के एक बयान पर कहा था कि भाजपा, आरएसएस ने हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हम भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं।

दरअसल, 13 जनवरी को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को प्रतिष्ठा द्वादशी के तौर पर मनाया जाना चाहिए। इसे ही भारत का 'सच्चा स्वतंत्रता' दिवस मानना चाहिए।

राहुल का बयान चुनावी हार की हताशा का परिणाम : शिकायतकर्ता
गुवाहाटी हाईकोर्ट के वकील और शिकायतकर्ता मोनजीत चेतिया ने कहा कि राहुल गांधी की का बयान बार-बार चुनावों में मिल रही हार की हताशा का नतीजा है। विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल पर लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास बनाए रखने की जिम्मेदारी है, लेकिन वे झूठ फैलाने और विद्रोह भड़काने का काम कर रहे हैं। चेतिया ने कहा, लोकतांत्रिक तरीकों से जनता का विश्वास हासिल करने में नाकाम होने के बाद, वह अब केंद्र सरकार और भारतीय राज्य के खिलाफ असंतोष भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। 


बिहार में भी दर्ज हुआ था मामला
इससे पहले, बिहार के समस्तीपुर जिले रोसरा कोर्ट ने राहुल गांधी के विरोध में परिवाद दायर किया था। परिवादी ने इसे देशद्रोह बताते हुए कोर्ट से आजीवन कारावास की मांग की है। कोर्ट 17 फरवरी को इस मामले की सुनवाई करेगी। रोसरा थाना क्षेत्र के ही सोनूपुर गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के पुत्र मुकेश चौधरी ने यह परिवाद दायर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed