फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India snubs China & Pakistan, fixes G20 meet in Srinagar

भारत ने चीन-पाकिस्तान को दिया झटका: अरुणाचल के बाद कश्मीर में G-20 बैठक की तारीख तय, दोनों देशों को थी आपत्ति

Sun, 09 Apr 2023 11:02 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:02 AM IST
सार

बता दें कि पाकिस्तान और चीन नहीं चाहते थे कि टूरिज्म पर जी-20 की वर्किंग ग्रुप की मीटिंग यहां हो। पाकिस्तान ने तो इसके लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन तक से गोलबंदी करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
India snubs China & Pakistan, fixes G20 meet in Srinagar
जी-20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने चीन और पाकिस्तान के विरोध को नजरअंदाज करते हुए श्रीनगर में G-20 बैठक की तारीख तय कर दी है। भारत ने शुक्रवार को अपना जी-20 कैलेंडर अपडेट करते हुए कहा कि पर्यटन पर कार्य समूह की बैठक 22 मई से 24 मई के बीच श्रीनगर में होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान और चीन नहीं चाहते थे कि टूरिज्म पर जी-20 की वर्किंग ग्रुप की मीटिंग यहां हो। पाकिस्तान ने तो इसके लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन तक से गोलबंदी करने की कोशिश की थी। हालांकि, भारत ने अब साफ कर दिया है कि बैठक श्रीनगर में ही होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश की तरह ही चीन श्रीनगर में होने जा रही बैठक से भी दूरी बना सकता है लेकिन इसमें कभी कोई शक नहीं था कि बैठक श्रीनगर में होगी। 
विज्ञापन


सभी 28 राज्य और आठ केंद्र शासित राज्यों में हो रही बैठक 
रिपोर्ट्स के अनुसाार, श्रीनगर में होने वाली बैठक की तैयारी बीते साल ही शुरू हो गई थी। खास है कि सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में जी-20 की बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी के मद्देनजर अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बैठक रखी गई थी। इसको लेकर चीन और पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी। चीन अरुणाचल प्रदेश पर खुद दावा करता है, जबकि हकीकत ये है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीओ मीटिंग में आ सकता है चीन
अगले कुछ महीनों में बीजिंग के साथ कई प्रस्तावित उच्च स्तरीय वार्ताओं के बीच श्रीनगर में जी20 बैठक भी होगी। चीनी रक्षा और विदेश मंत्रियों दोनों के एससीओ बैठकों के लिए जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। जुलाई में एससीओ शिखर सम्मेलन की तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए भारत वर्तमान में चीन, रूस और अन्य सदस्य देशों के संपर्क में है। यदि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठक के लिए आते हैं, तो यह अप्रैल 2020 में पूर्वी लद्दाख में चल रहे सैन्य गतिरोध के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक का अवसर खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed