{"_id":"667b9a2235961972e7047f0c","slug":"india-slams-pakistan-for-baseless-deceitful-narratives-on-kashmir-at-unga-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNGA: भारत ने फिर लगाई पाकिस्तान को लताड़, कश्मीर पर निराधार और भ्रामक बयानों के लिए सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UNGA: भारत ने फिर लगाई पाकिस्तान को लताड़, कश्मीर पर निराधार और भ्रामक बयानों के लिए सुनाई खरी-खोटी
Wed, 26 Jun 2024 10:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:03 AM IST
सार
भारत ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाने की पाकिस्तान की कोशिशों की कड़ी आलोचना की है। उसका कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा
- फोटो : यूएन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का जिक्र किए जाने के बाद भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है। भारत ने ऐसे निराधार और मिथ्या बयानों के लिए पड़ोसी देश की जमकर आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में मंत्री प्रतीक माथुर ने मंगलवार को कहा कि आज एक प्रतिनिधिमंडल ने निराधार और मिथ्यापूर्ण बातें फैलाने के लिए इस मंच का दुरुपयोग किया। हालांकि, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। यह पहले भी होता रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं केवल इस प्रतिष्ठित संस्थान का कीमती वक्त बचाने के लिए किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देकर इन टिप्पणियों को बढ़ावा नहीं दूंगा। माथुर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की चर्चा में भारत की ओर से बयान दे रहे थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान पहले भी कर चुका ऐसी हरकत
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने चर्चा के दौरान महासभा के मंच से अपने संबोधन में कश्मीर का जिक्र किया। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर जम्मू कश्मीर के मुद्दे को नियमित रूप से उठाता रहता है।
विज्ञापन
भारत पहले भी कर चुका आलोचना
भारत ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाने की पाकिस्तान की कोशिशों की कड़ी आलोचना की है। उसका कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।