कुलभूषण जाधव पर फैसले को पाक बता रहा अपनी जीत, भारत ने लताड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय अदालत में कुलभूषण जाधव मामले पर मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान अदालत के फैसले को अपनी जीत के तौर पर प्रचारित कर रहा है। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाक को जमकर लताड़ लगाई है। रवीश ने कहा, 'सच बोलूं तो मुझे लग रहा है कि वह कोई और फैसला पढ़ रहे हैं। मुख्य फैसला 42 पन्नों का है। यदि उनके पास 42 पन्ने पढ़ने भर के लिए सब्र नहीं है तो उन्हें सात पन्नों की प्रेस विज्ञप्ति पढ़नी चाहिए, जिसमें हर बिंदु भारत के पक्ष में है।' विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'मुझे लगता है कि उनकी अपनी कुछ मजबूरियां हैं, इसीलिए उन्हें अपने ही लोगों से झूठ बोलना पड़ रहा है।'
Raveesh Kumar, MEA, on claims in Pakistan that they have won (#KulbhushanJadhavVerdict): I think they have their own compulsions, as to why they have to lie to their own people. https://t.co/Oq0xYyYh8e
— ANI (@ANI) July 18, 2019विज्ञापन
वहीं, रवीश कुमार ने पाकिस्तान में जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद की गिरफ्तारी को ड्रामा करार दिया। रवीश कुमार ने कहा, 'ये गिरफ्तारी-रिहाई, गिरफ्तारी-रिहाई बहुत दिनों से हो रही है। भारत में होने वाली हर बड़ी आतंकी घटना में उसका हाथ होता है, उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से छोड़ भी दिया गया था। मेरी गिनती के मुताबिक, यह ड्रामा साल 2001 के बाद से आठ से भी ज्यादा बार हो चुका है।'
R Kumar on #HafizSaeed arrested: It has been happening for a long time- arrest-release,arrest-release.After every major terror incident he perpetrates in India,he has been arrested&then released on some grounds or other. This drama, to my count,has happened over 8 times since '01 pic.twitter.com/jsK0TTCxqh
— ANI (@ANI) July 18, 2019
उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि क्या इस बार का पाकिस्तान का यह कदम और ज्यादा बनावटी होगा, क्या अपनी आतंकी गतिविधियों के लिए हाफिज सईद को सजा सुनाई जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि इस बार हाफिज सईद को सजा मिल जाए।
Raveesh Kumar, MEA, on Pakistan arrests Hafiz Saeed: The question is whether this time it will be more than a cosmetic step, whether Hafiz Saeed will be tried & sentenced for his terrorist activities. We hope that this time Hafiz Saeed will be brought to justice https://t.co/hd1VgiPQ5v
— ANI (@ANI) July 18, 2019
बता दें कि पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था। इसमें कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान की जीत बताई गई थी। ट्वीट कुछ इस तरह था, 'पाकिस्तान की बड़ी जीत। आईसीजे ने भारत की कुलभूषण जाधव को रिहा करने और भारत भेजने की मांग खारिज की।'
Big win for Pakistan. India’s demand of release and repatriation of #KulbhushanJadhav rejected by ICJ.#KulbhushanVerdict
— Govt of Pakistan (@pid_gov) July 17, 2019
गिरिराज सिंह ने भी दिया करारा जवाब
इस पर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान की अंग्रेजी भाषा को लेकर चुटकी ली थी। गिरिराज ने मजाक उड़ाने वाले अंदाज में पाक सरकार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'यह आपकी गलती नहीं है, क्योंकि यह फैसला ही अंग्रेजी में था।' बता दें कि खराब अंग्रेजी के चलते पाकिस्तानी नेता-खिलाड़ी अक्सर चर्चा में रहते हैं। खराब अंग्रेजी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी पहले भी लोगों के निशाने पर रहे हैं। वहीं, हाल में ही पाक के न्यूज शो में एक एंकर ने एपल कंपनी को सेब समझ लिया था।
Not your fault .. judgment delivered in English . https://t.co/5zZcoufgEC
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) July 17, 2019
अंतरराष्ट्रीय अदालत ने भारत के पक्ष में दिया था फैसला
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद का विषय बने रहे कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) ने बुधवार को अंतिम फैसला सुनाया था। भारत के पक्ष में पैसला देते हुए अदालत ने जाधव की फांसी पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान को निर्देश दिया था कि जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस की सुविधा उपलब्ध कराए। अदालत के अध्यक्ष जज अब्दुलकावी अहमद यूसुफ की अगुवाई वाली पीठ ने कुलभूषण सुधीर जाधव को दोषी ठहराये जाने और उन्हें सुनाई गई सजा की प्रभावी समीक्षा करने और उस पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया।