फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Singapore third ministerial round table conference discussions on possibilities in many areas

India-Singapore Ties: दिल्ली में तीसरा मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन, आधुनिक तकनीकी समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Wed, 13 Aug 2025 10:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Aug 2025 10:42 PM IST
सार

India-Singapore Ties: भारत और सिंगापुर ने नई दिल्ली में तीसरे आईएसएमआर सम्मेलन के दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी और डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। सम्मेलन में दोनों देशों के शीर्ष मंत्री शामिल हुए। सिंगापुर आसियान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी विकसित हो चुकी है।

विज्ञापन
India-Singapore third ministerial round table conference discussions on possibilities in many areas
आईएसएमआर के दौरान दोनों देशों के मंत्री - फोटो : एक्स/एस जयशंकर

विस्तार

भारत और सिंगापुर ने बुधवार को नई दिल्ली में अपने तीसरे मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) के दौरान उन्नत प्रौद्योगिकी, व्यापार, संपर्क और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और नई संभावनाएं तलाशने पर चर्चा की। आईएसएमआर में विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिंगापुर के छह मंत्रियों के साथ हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपप्रधानमंत्री और व्यापार व उद्योग मंत्री गान किम योंग ने किया। जयशंकर ने एक पोस्ट में कहा, आईएसएमआर के दौरान सार्थक बातचीत हुई। सरकार और उद्योग के बीच तालमेल भारत-सिंगापुर संबंधों के अगले चरण को गति देने के लिए अहम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस समारोह में PM को सलामी देगी 96 जवानों की टुकड़ी, 5000 खास मेहमान रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसएमआर की पहली बैठक सितंबर 2022 में नई दिल्ली में हुई थी और दूसरी बैठक अगस्त 2024 में सिंगापुर में आयोजित की गई। पिछले वर्ष सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर का दौरा किया था। इस दौरान भारत-सिंगापुर संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था। सिंगापुर, आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed