फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India should declare war against Pakistan says Subramanian Swamy

स्वामी चाहते हैं, पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा करे भारत

Wed, 27 Dec 2017 04:36 AM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Wed, 27 Dec 2017 04:36 AM IST
विज्ञापन
India should declare war against Pakistan says Subramanian Swamy
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मंगलवार को कहा कि भारत को पाकिस्तान से युद्ध छेड़ दे और उसे चार टुकड़ों में विभाजित कर दे।  पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी से हुए व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद स्वामी ने कहा कि अब पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर देनी चाहिए।

विज्ञापन


 स्वामी ने कहा कि जाधव की मां और पत्नी के साथ जो व्यवहार किया गया है वह द्रौपदी के चीरहरण के समान है, जिसका परिणाम महाभारत के रूप में सामने आया था। एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में भाजपा नेता ने मीडिया से कहा कि जाधव की मां और पत्नी के साथ जो हुआ वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और उससे मैं आहत हूं। इसके साथ ही स्वामी ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ कर उसे चार टुकड़ों में विभाजित कर दिया जाए। 
विज्ञापन


पढे़ं- जाधव की मां और पत्नी पहुंचीं विदेश मंत्रालय, सुषमा स्वराज से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार पाकिस्तान में जाधव से मुलाकात के पूर्व उनकी मां और पत्नी के मंगलसूत्र, चूड़ियां और बिंदी उतरवा लिए गए थे। 
स्वामी ने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा कि तत्काल युद्ध छेड़ दिया जाए, लेकिन इसके लिए हमें अभी से गंभीर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।’ 

उन्होंने कहा कि यह मेरा निजी विचार है और अक्सर यह पार्टी का भी विचार रहता है। भाजपा नेता ने कहा कि भारत के पड़ोस में जारी कलह से निजात का एकमात्र रास्ता यही है कि पाकिस्तान को टुकड़ों में बांट दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed