फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India shares with Israel its concern over 'escalating situation' in West Asia, emphasises restraint

India-Israel: पश्चिम एशिया में 'गंभीर स्थिति' पर भारत ने इस्राइल के साथ साझा की अपनी चिंता, संयम पर दिया जोर

Wed, 28 Aug 2024 11:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 28 Aug 2024 11:08 PM IST
सार

India Israel: भारत और इस्राइल ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय प्रयासों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की, जबकि नई दिल्ली ने पश्चिम एशिया में 'गंभीर स्थिति' पर अपनी चिंता साझा की और 'संयम, संवाद और कूटनीति' पर जोर दिया।

विज्ञापन
India shares with Israel its concern over 'escalating situation' in West Asia, emphasises restraint
भारत और इस्राइल की अहम बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने पश्चिम एशिया में गंभीर होती स्थिति पर इस्राइल के साथ अपनी चिंता साझा की और 'संयम, संवाद और कूटनीति' पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि यहां आयोजित 17वें भारत-इस्राइल विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) के दौरान, दोनों पक्षों ने इंडो-पैसिफिक में मौजूदा स्थिति पर भी विचार साझा किए।
विज्ञापन


विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया भारतीय पक्ष का नेतृत्व
भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया, जबकि इस्राइली पक्ष का नेतृत्व इस्राइली विदेश मंत्रालय के महानिदेशक याकोव ब्लिटशटेन ने किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, इस्राइल पर 7 अक्टूबर को हुए आतंकी हमलों की भारत की कड़ी और स्पष्ट निंदा को दोहराते हुए विदेश सचिव ने सभी बंधकों की बिना शर्त और तत्काल रिहाई, युद्ध विराम, निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


भारत ने संयम, संवाद और कूटनीति पर दिया जोर
इसके साथ ही, उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ती स्थिति पर भारत की चिंता को भी साझा किया और संयम, संवाद और कूटनीति पर जोर दिया। गाजा में नवीनतम संघर्ष 7 अक्टूबर को इस्राइल के खिलाफ हमास के हमलों के बाद शुरू हुआ। संघर्ष के दोनों पक्षों में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी की मजबूती पर भी हुआ विचार
इस्राइल-हमास संघर्ष की शुरुआत के पांच महीने से अधिक समय बाद, मार्च के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रमजान के महीने के लिए गाजा में तत्काल युद्ध विराम की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था। बयान में कहा गया है कि नई दिल्ली में विदेश कार्यालय परामर्श के दौरान भारत और इस्राइल ने भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी की मजबूती पर भी विचार किया और दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय हितों के कई मुद्दों पर गहराई से चर्चा की और द्विपक्षीय प्रयासों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की। बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मौजूदा स्थिति पर भी विचार साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed