फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India set a new record of 15000 organ transplants in the year 2022

उपलब्धि: भारत ने 15,000 अंग प्रत्यारोपित कर बनाया रिकॉर्ड, केंद्रीय सचिव ने कहा- 2022 में 27% की हुई वृद्धि

Mon, 20 Feb 2023 05:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 05:23 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को आयोजित राष्ट्रीय अंग व ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) वैज्ञानिक विमर्श कार्यक्रम में बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद देश में अंग प्रत्यारोपण तेजी से बढ़े।

विज्ञापन
India set a new record of 15000 organ transplants in the year 2022
मानव अंग

विस्तार

भारत ने साल 2022 में 15 हजार अंग प्रत्यारोपण का नया रिकॉर्ड बनाया है। इनमें सालाना 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को आयोजित राष्ट्रीय अंग व ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) वैज्ञानिक विमर्श कार्यक्रम में बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद देश में अंग प्रत्यारोपण तेजी से बढ़े। भूषण ने कहा, हमें कार्यक्रम बनाकर इस क्षेत्र की पुन: संरचना, संवाद के लिए कार्यनीति और कौशल विकास, इन तीनों को प्राथमिकता देनी होगी। राष्ट्रीय, राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर मौजूद अंग व ऊतक प्रत्यारोपण संगठनों की संरचना और गाइडलाइंस को अपडेट करने से इनके काम करने के ढंग में सुधार आएंगे।
विज्ञापन


सभी अस्पतालों में सेवाएं उपलब्ध नहीं
भूषण ने कहा कि देश में 640 मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हैं, लेकिन प्रत्यारोपण के लिए बेहद सीमित विशेषज्ञ सेवाएं हैं। ये कुछ ही अस्पतालों में मिल रहीं हैं। तकनीकी मानव संसाधन, प्रशिक्षण और इन सभी का अस्पतालों के मौजूदा संसाधनों के साथ बेहतर उपयोग करने पर जोर देना होगा।
विज्ञापन


प्रत्यारोपण के लिए संस्थान बढ़ाने की जरूरत
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि भारत में जनसंख्या के लिहाज से बदलाव आ रहे हैं। वृद्धों की आबादी बढ़ रही है। उन्हें बेहतर जीवन मिले, इसका ध्यान रखना होगा। दूसरी ओर अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए संवाद व जागरूकता कार्यनीति को भी अपडेट करना होगा। ऐसे संस्थान बढ़ाने होंगे, जहां प्रत्यारोपण व सर्जरियां हो सकें। जिन संस्थानों में अधिक मामले हैं, उनका बोझ भी घटाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाकर मदद पहुंचाएं 
राजेश भूषण ने सुझाव दिया कि मौजूदा आयोजन में हुई चर्चा और सलाह के आधार पर एक एमओयू तैयार किया जा सकता है। इसका उपयोग देश, राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने में हो सकता है। इसमें प्रत्यारोपण को लेकर जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ सलाह दे सकेंगे, और जरूरत होने पर मदद प्रदान कर सकेंगे।


नागरिक राष्ट्रीय रजिस्ट्री से लें मदद
मंत्रालय की अधिकारी वी हेकाली झिमोमी ने राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम (एनओटीपी) के बारे में बताया। साथ ही कहा कि नागरिकों के लिए निशुल्क हेल्पलाइन, नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट रजिस्ट्री और आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। इनसे जुड़कर प्रत्यारोपण के जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed