{"_id":"5e2a3c978ebc3e7da555dd53","slug":"india-sent-30-000-doses-of-measles-vaccine-to-maldives","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने मालदीव को खसरे के टीके की 30,000 खुराक भेजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने मालदीव को खसरे के टीके की 30,000 खुराक भेजी
Fri, 24 Jan 2020 06:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
मालदीव के अधिकारी को खसरा और रूबेला टीका सौंपते हुए
- फोटो : ट्विटर
मालदीव ने तेजी से खसरा फैलने के बाद भारत से मदद की मांग की। उसके अनुरोध पर तेजी से कदम उठाते हुए भारत ने इस रोग के प्रसार को रोकने के लिए गुरुवार को खसरा और रूबेला (एमआर) टीके की 30,000 खुराक भेजी हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि एमआर टीके की खुराक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी गयीं और तीन दिन के भीतर इसे माले पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
मालदीव के स्वास्थ्य मंत्रालय को एक समारोह के दौरान ये टीके सौंपे गये। इस समारोह में मालदीव के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल्ला अमीन ने भारतीय राजदूत संजय सुधीर को प्रशस्ति पत्र सौंपा। बयान में कहा गया कि भारत का त्वरित कदम रेखांकित करता है कि स्वास्थ्य भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंध के मजबूत स्तंभों में शामिल है ।
विज्ञापन
मालदीव से खसरे का उन्मूलन हो चुका है लेकिन पिछले एक हफ्ते में चार मामलों के नतीजे सकारात्मक आए हैं ।