फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India sends five metric tonnes of cowpea seeds to Fiji and 10 tonnes of humanitarian aid to crisis-hit Somalia

Aids: भारत ने फिजी को पांच मीट्रिक टन लोबिया के बीज भेजे, संकटग्रस्त सोमालिया को 10 टन मानवीय सहायता

Sun, 27 Jul 2025 03:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 03:24 AM IST
सार

भारत ने फिजी और सोमालिया को सहायता खेप भेजी है। भारत ने फिजी को कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए पांच मीट्रिक टन काली आंखों वाले लोबिया के बीज भेजे हैं। जबकि, सोमालिया को मानवीय सहायता खेप भेजी है। इस खेप में आवश्यक दवाओं, सर्जिकल वस्तुओं, अस्पताल की आवश्यक वस्तुओं और जैव चिकित्सा उपकरणों सहित कई महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्तियां शामिल हैं। 

विज्ञापन
India sends five metric tonnes of cowpea seeds to Fiji and 10 tonnes of humanitarian aid to crisis-hit Somalia
भारत ने फिजी को 5 मीट्रिक टन काली आंखों वाले लोबिया के बीज भेजे - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत ने शनिवार को फिजी की मदद के लिए पांच मीट्रिक टन काली आंखों वाले लोबिया के बीज भेजे। यह बीज खेती में सुधार लाने के लिए भेजे गए हैं। यह पहली बार है जब भारत ने ऐसे बीज फिजी को भेजे हैं। इसके अलावा, भारत ने सोमालिया के लोगों के लिए 10 टन मानवीय सहायता की एक खेप भेजी है। यह अफ्रीकी राष्ट्र के प्रति अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का एक महत्वपूर्ण संकेत है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि यह मदद भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत दी गई है, जिससे पूर्वी देशों के साथ संबंध मजबूत किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत अपने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दोस्तों के साथ एकजुटता दिखा रहा है। इसी के तहत फिजी को खेती के लिए पांच मीट्रिक टन काली आंखों वाले लोबिया के बीज भेजे गए हैं। बीजों की पहली खेप आज दिल्ली से फिजी के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: लातूर के आश्रय गृह में HIV पीड़िता से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई, चार को पुलिस हिरासत में भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-फिजी के संबंध आपसी सम्मान पर आधारित
सुवा स्थित भारतीय उच्चायोग के अनुसार, भारत और फिजी के बीच संबंध आपसी सम्मान, सहयोग और मजबूत सांस्कृतिक व लोगों के बीच संबंधों पर आधारित हैं। नवंबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिजी यात्रा और भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच (FIPIC) के शुभारंभ के बाद इन संबंधों को और बल मिला, जो प्रशांत महासागर के देशों तक भारत की पहुंच में एक महत्वपूर्ण क्षण था।


सोमालिया को 10 टन मानवीय सहायता भेजी
भारत ने सोमालिया के लोगों के लिए 10 टन मानवीय सहायता की एक खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा शनिवार को एक्स पर की गई एक पोस्ट के अनुसार, इस खेप में आवश्यक दवाओं, सर्जिकल वस्तुओं, अस्पताल की आवश्यक वस्तुओं और जैव चिकित्सा उपकरणों सहित कई महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्तियां शामिल हैं। एमईए ने कहा कि खेप सोमालिया के लिए रवाना हो गई है। इन पैकेजों पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भी प्रमुखता से अंकित था और 'भारत की जनता और सरकार की ओर से उपहार' लिखा था।

ये भी पढ़ें: Amit Shah: 'पड़ोसियों के चलते बनी रहेंगी भारत की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां'; शाह बोले- और अधिक सतर्क रहना होगा

दशकों से संकट का सामना कर रहा सोमालिया
यूरोपीय आयोग के अनुसार, सोमालिया दशकों से लंबे समय तक संघर्ष और चरम मौसम की स्थिति का सामना कर रहा है। लगातार पांच असफल वर्षा ऋतुओं के कारण 2020-2023 के सूखे ने देश के 90 प्रतिशत हिस्से को प्रभावित किया और 80 लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed