फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India seeks Swiss bank details of Ratul Puri his father offshore cos Switzerland issues notices

भारत ने स्विस अधिकारियों से मांगा कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी और उसके पिता के विदेशी कंपनियों के बैंक खातों का ब्योरा

Thu, 16 Apr 2020 06:55 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/बर्ने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/बर्ने Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
India seeks Swiss bank details of Ratul Puri his father offshore cos Switzerland issues notices
रतुल पुरी (फाइल फोटो)

भारत ने स्विस अधिकारियों से भारतीय बिजनेसमैन रतुल पुरी, उसके पिता दीपक पुरी और दो विदेशी कंपनियों के बैंक खातों का ब्योरा मांगा है। भारत के आग्रह पर स्विट्जरलैंड के टैक्स अधिकारियों ने इसका सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


स्विस सरकार के संघीय गजट में अलग से प्रकाशित नोटिस में रतुल पुरी और दीपक पुरी से 10 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि वे भारत की तरफ से मांगी गई ‘प्रशासनिक सहायता’ के आग्रह के खिलाफ अपील करना चाहते हैं तो अपने अधिकृत प्रतिनिधियों के नाम  स्विस टैक्स अधिकारियों को बता दें। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पर बहुचर्चित अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर खरीद से जुड़े 3600 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने और संकटग्रस्त आईटी कंपनी मोजरबियर के नाम पर बैंक से 354 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर अन्य कामों में इस्तेमाल करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी को पिछले साल अगस्त में बैंक घोटाले के सिलसिले में पीएमएलए के तहत गिरफ्तार भी किया गया था। भारतीय जांच एजेंसियों को संदेह है कि पुरी और उसके पिता ने अवैध तरीके से अपने स्विस बैंक खातों में पैसा जमा कर रखा है। हालांकि दिसंबर में उसे जमानत मिल गई थी, लेकिन अदालत ने उसके देश छोड़ने पर रोक लगा दी थी। प्रवर्तन निदेशालय ने जमानत आदेश को चुनौती दे रखी है। 


स्विस सरकार ने ऐसा ही नोटिस ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड स्थित दो कंपनियों हेनडन ग्लोबल लिमिटेड और ब्रानसन फाइनेंशियल इंक को भी जारी किया है। भारतीय जांच एजेंसियां रतुल पुरी की तरफ से की गई कथित मनी लान्ड्रिंग के मामले में इन दोनों कंपनियों के खिलाफ भी जांच कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed