फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India seeks extradition of Vijay Mallya, Lalit Modi from Britain

भारत ने माल्या, मोदी के प्रत्यर्पण को ब्रिटेन से मांगी मदद

Thu, 31 May 2018 03:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 May 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
India seeks extradition of Vijay Mallya, Lalit Modi from Britain

भारत ने बुधवार को ब्रिटेन से भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपया गबन करने के आरोप में भगोड़ा घोषित किए जा चुके शराब किंग विजय माल्या और मनी लान्ड्रिंग के आरोपी पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के जल्द प्रत्यर्पण और वहां छिपे हुए पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी का ठिकाना तलाशने में मदद मांगी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरिजा मे के नवंबर 2016 में भारत दौरे के बाद शुरू हुई भारत-ब्रिटेन गृह मामलों पर वार्ता के तीसरे दौर के दौरान नई दिल्ली ने लंदन से कश्मीर और खालिस्तानी अलगाववादियों को ब्रिटिश धरती का उपयोग भारत विरोधी गतिविधियों के लिए करने की इजाजत नहीं देने का आग्रह भी किया।

विज्ञापन


नीरव मोदी का ठिकाना तलाशने में सहायता का भी आग्रह किया

दो घंटे चली बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा ने किया, जबकि ब्रिटिश दल के मुखिया दूसरे स्थायी सचिव पैटसी विलकिंसन रहे। बैठक के बाद गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच भारत के भगोड़े और आर्थिक अपराधियों के ब्रिटेन में रहने पर भी चर्चा हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ब्रिटिश अधिकारियों को प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की जरूरत समझाने में कामयाब रहा है। 
विज्ञापन


16 अपराधियों को लेकर हुई चर्चा

बैठक में मौजूद रहे एक अधिकारी ने बताया कि हमने ब्रिटेन से क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोपी संजीव कपूर के प्रत्यर्पण मं भी सहायता मांगी है और 16 अन्य अपराधियों के खिलाफ मामलों में कानूनी मदद भी ब्रिटिश अधिकारियों से देने का आग्रह किया है। छात्रों के लिए ब्रिटिश वीजा की प्रक्रिया को भी सुचारु करने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed