{"_id":"59fc837d4f1c1b6f548babb8","slug":"india-says-no-compromise-against-terrorism-and-slams-china-over-masood-azhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूद अजहर मामले में चीन को भारत की दो-टूक, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ते रहेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मसूद अजहर मामले में चीन को भारत की दो-टूक, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ते रहेंगे
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकी नामित कराने की कोशिश में चीन के अड़ंगे पर भारत ने उसे करारा जवाब दिया है। भारत ने शुक्रवार को कहा कि चीन द्वारा बार-बार डाले जाने वाले इस अड़ंगे से वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर अपनी प्रतिबद्धता से नहीं डिगेगा।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि मैं समझता हूं कि किसी देश के आम सहमति वाले प्रस्ताव को रोकने वाले फैसले को आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों के अंत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें- कौन है मसूद अजहर? इन पांच वजहों से चीन बार-बार कर रहा उसका 'समर्थन'
विज्ञापन
यह किसी भी लिहाज से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की हमारी प्रतिबद्धता से हमें नहीं डिगाने वाला है। भारत समान विचार वाले देशों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को जारी रखेगा। खासकर चीन के निर्णय का उल्लेख करते हुए रवीश ने कहा कि यह कदम आतंकवाद के खिलाफ हमारे संकल्प को प्रभावित नहीं करेगा।
बता दें कि बृहस्पतिवार को चीन ने पठानकोट आतंकी हमले के मास्टर माइंड मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित कराने की भारत, अमेरिका और अन्य देशों के प्रस्ताव को चौथी बार रोक दिया था। चीन ने कहा था कि चयन समिति के सदस्यों में इस बारे में कोई आमराय नहीं बन पाई है।