{"_id":"65709ececed38b74ef0a65a6","slug":"india-saudi-arabia-reaffirm-commitment-to-enable-more-people-to-undertake-hajj-latest-news-update-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर: सऊदी अरब ने वीजा सुविधाओं में दी बड़ी राहत, महिला तीर्थयात्रियों को होगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर: सऊदी अरब ने वीजा सुविधाओं में दी बड़ी राहत, महिला तीर्थयात्रियों को होगा फायदा
Wed, 06 Dec 2023 09:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 06 Dec 2023 09:48 PM IST
सार
भारत के दौरे पर आए अल-रबिया ने मंगलवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर विस्तार बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
Hajj Yatra
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब ने हज और उमरा के लिए मक्का जाने वाले भारतीयों के लिए कई सुविधाजनक कदमों की पहल की है। इसके तहत हज यात्रियों की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए वीजा और अन्य सुविधाओं में सुधार किया गया है।
विज्ञापन
सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया ने बुधवार को बताया कि भारतीय हज यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए हमनें कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन महिला तीर्थयात्रियों को फायदा होगा, जो अकेले हज और उमरा के लिए मक्का जाना चाहती हैं। इसलिए ही उमरा के लिए वीजा को 90 दिनों तक बढ़ाने और चार दिन के ट्रांसिट वीजा की शुरुआत की गई है। इससे हमने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का काम किया है।
विज्ञापन
भारत के दौरे पर आए अल-रबिया ने मंगलवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर विस्तार बातचीत हुई थी। अल-रबिया ने कहा था कि हज और उमरा मंत्री के रूप में भारत की मेरी पहली आधिकारिक यात्रा काफी अहम है। यह उमरा के लिए जाने वाले भारतीयों के लिए सऊदी अरब की अटूट प्रतिबद्धता के हमारे प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन