फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's strong response ON Pakistan , refused to negotiate any kind

भारत का पलटवार, आतंकवाद और घुसपैठ पाकिस्तान के ट्रेडमार्क

Sun, 14 Aug 2016 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
India's strong response ON Pakistan , refused to negotiate any kind
- फोटो : Getty Images

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के पुंछ में सीजफायर उल्लंघन और कश्मीर मसले पर बेतुके बयानों का कड़ा जवाब दिया है। मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि पाकिस्तान भारत में अपने ट्रेडमार्क अन्तरराष्ट्रीय आतंकवाद, सीमा में घुसपैठ, हथियार, और नशीले पदार्थों का आयात करता रहा है।

विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा कि कश्मीर के मामले में पाकिस्तान से बातचीत बेतुकी है। इससे पहले पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा कि इस साल का जश्न-ए-आजादी कश्मीर की आजादी के लिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



इन सबके अलावा बसित ने कहा कि वो कश्मीर के लिए  राजनीतिक, मानसिक और राजनयिक सहयोग बनाए रखेंगे। हम इस बात में विश्वास रखते हैं कि कश्मीर के लिए दिया गया बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।

पाकिस्तान को करना होगा 1000 साल इंतजार

India's strong response ON Pakistan , refused to negotiate any kind

इस अशांति को खत्म होना चाहिए। बसित ने कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह से कश्मीर के लोगों के साथ हैं जब तक वो खुद आत्मनिर्णय नहीं कर लेते हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय कश्मीर में इस तरह की आपूर्ति जारी रखेगा।

स्वरुप ने कहा कि पाकिस्तान की इस कथित बातचीत से साफ तौर पर इंकार करते हैं। पुंछ में सीजफायर के उल्लंघन के बाद ये और भी बेतुका है। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्तान के कश्मीर पर बातचीत के प्रपोजल को बेतुका बताया था।

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कहा कि पाकिस्तान को अपनी मांगों पर विचार करने के लिए 1000 सालों तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed