फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's situation is very bad in terms of pension facilities

पेंशन सुविधाओं के मामले में भारत के हालात बेहद खराब, 34 देशों की सूची में मिला 33वां स्थान

Tue, 23 Oct 2018 06:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 23 Oct 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
India's situation is very bad in terms of pension facilities

सेवानिवृत्त आय प्रणाली को लेकर बेहतर सुविधाओं के मामले में भारत की हालत बेहद खराब है। एक वैश्विक सूची में भारत का स्थान नीचे से दूसरा है। 34 देशों की 34 पेंशन योजनाओं के अध्ययन में यह सामने आया है।

विज्ञापन


मेलबर्न मर्सर ग्लोबल पेंशन इंडेक्स के मुताबिक दुनियाभर की सरकारों के सामने बुजुर्ग आबादी लगातार चुनौती बनी हुई है। वहीं नीतियां बनाने वाले अपने सेवानिवृत्त कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के दोहरे लक्ष्य में संतुलन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अध्ययन में कहा गया है कि भारत अपनी सेवानिवृत्ति आय प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में धीमी लेकिन स्थिर कदम उठा रहा है। हालांकि फिर भी 34 देशों के समूह में नीचे से दूसरे पायदान पर है। ग्रुप-डी में उसके साथ जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको और अर्जेंटीना हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचकांक ने 40 से अधिक संकेतकों के खिलाफ 34 देश की सेवानिवृत्ति आय प्रणाली को मापने के लिए तीन उप-सूचकांक पर्याप्तता, स्थायित्व और अखंडता का उपयोग किया गया।

नीदरलैंड, डेनमार्क की भविष्य के लिए बेहतर तैयारी

इस सूची में 80.3 अंक के साथ नीदरलैंड और 80.2 अंक के साथ डेनमार्क क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर हैं। दोनों ही देश ए-श्रेणी की बेहतर सुविधाएं विश्व स्तरीय सेवानिवृत्त आय प्रणाली के साथ उपलब्ध कराते हैं। यह भविष्य में वृद्ध होने वाली आबादी के लिए उनकी तैयारी को दिखाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed