{"_id":"67e202bc6bf69778f909b02d","slug":"india-s-naval-exercise-with-10-african-countries-in-april-major-initiative-under-pm-modi-ocean-vision-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naval Exercise: भारत का अप्रैल में 10 अफ्रीकी देशों के साथ नौसैनिक अभ्यास, PM के महासागर विजन के तहत बड़ी पहल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Naval Exercise: भारत का अप्रैल में 10 अफ्रीकी देशों के साथ नौसैनिक अभ्यास, PM के महासागर विजन के तहत बड़ी पहल
Tue, 25 Mar 2025 06:41 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 25 Mar 2025 06:41 AM IST
सार
Naval Exercise: भारतीय नौसेना अप्रैल में तंजानिया में 10 अफ्रीकी देशों के साथ समुद्री युद्धाभ्यास करेगी, जिसका उद्देश्य रक्षा सहयोग बढ़ाना है। इसमें समुद्री डकैती रोधी अभ्यास, खोज-बचाव और हेलीकॉप्टर संचालन पर फोकस होगा।
विज्ञापन
नौसैनिक अभ्यास
- फोटो : पीआईबी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना अप्रैल के मध्य में 10 अफ्रीकी देशों के साथ एक विशाल युद्धाभ्यास करेगी। इसका उद्देश्य अफ्रीका महाद्वीप के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ाना है।
विज्ञापन
नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने बताया कि भारतीय नौसेना और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स संयुक्त रूप से इस अभ्यास को आयोजित करेंगे, जिसका नाम अफ्रीका-इंडिया मैरीटाइम एंगेजमेंट (एआईकेईवाईएमई) है। यह अभ्यास तंजानिया के दार-एस-सलाम के तट पर होगा। इसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। अभ्यास छह दिनों तक चलेगा। इसमें कोमोरोस, जिबूती, इरिट्रिया, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका समेत 10 अफ्रीकी देश हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह कवायद पीएम नरेंद्र मोदी की वैश्विक दक्षिण के साथ जुड़ाव की विजन महासागर (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ एक्रॉस रीजन) के अनुरूप है। पीएम ने हाल ही में मॉरिशस यात्रा के दौरान इस विजन की घोषणा की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kunal Kamra: 'एकनाथ शिंदे से माफी नहीं मांगूंगा, भीड़ से खौफ नहीं'; कामरा बोले- अजित पवार ने भी ऐसा ही कहा था
समुद्री डकैती रोधी अभ्यासों पर होगा फोकस...वाइस एडमिरल सोबती ने कहा, बंदरगाह चरण में समुद्री डकैती और सूचना साझा करने पर टेबल-टॉप और कमांड-पोस्ट अभ्यास होंगे, साथ ही नाविक प्रशिक्षण भी होगा। समुद्री चरण में खोज और बचाव, जहाज पर सर्च और जब्ती, छोटे हथियारों से गोलीबारी और हेलीकॉप्टर संचालन शामिल होंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन