भारत का सबसे वजन वाला बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के हासन जिले में जन्मी एक बच्ची का वजन 6.8 किलोग्राम बताया जा रहा है जो डाक्टरों के मुताबिक भारत की सबसे वजनदार बच्ची हो सकती है।
मुल्क में एक आम बच्ची का वजन जन्म के समय आमतौर पर 2.5 से तीन किलोग्राम होता है।
इस बच्ची का जन्म सीजेरियन से हुआ है।
हासन जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वेंकटेश ने स्थानीय पत्रकार इमरान कुरैशी से बात करते हुए दावा किया कि ये भारत में जन्मा सबसे वजनदार शिशु है।
बच्ची की लंबाई भी सामान्य से ज्यादा है। जहां आम तौर पर पैदा होते वक्त बच्चों की लंबाई 50 सेंटीमीटर होती है वहीं इस बच्ची की लंबाई 62 सेंटीमीटर (24।4 इंच) है।
आम तौर पर डायबिटीज से पीडित महिलाएं वजनी बच्चों को जन्म देती हैं लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की मां नंदिनी - जो 20 साल की हैं, को डायबिटीज नहीं है।
इस वजह से बच्ची का इतना वजन और ज्यादा आश्चर्यजनक है।
डॉक्टर कुमार ने बताया कि बच्ची और मां दोनों स्वस्थ हैं और सभी टेस्ट के रिजल्ट सामान्य हैं।
बच्ची के कुछ और टेस्ट किए गए हैं और दो दिन में सभी रिपोर्ट आ जाएंगी।
अब तक दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक भारत में पैदा हुए सबसे वजनी शिशु एक लडका था जो उत्तर प्रदेश में नवंबर 2015 में जन्मा था।
पैदा होते वक्त उसका वजन 6.7 किलोग्राम था।
सितंबर 1955 में इटली में पैदा हुए एक लडके का जन्म के वक्त वजन 10.2 किलोग्राम था।
रिकॉर्ड्स के मुताबिक ये अब तक का सबसे भारी बच्चा माना जाता है।