फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India first heli taxi service started in Bengaluru

बंगलूरू में शुरू हुई देश की पहली हेली टैक्सी सेवा, 15 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

Wed, 07 Mar 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 07 Mar 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
India first heli taxi service started in Bengaluru
हेली टैक्सी सर्विस - फोटो : thumb Aviation Facebook

भारत में जाम एक बड़ी समस्या है। बड़े शहरों में छोटी-छोटी दूरी तय करने में काफी ज्यादा समय लग जाता है, बेंगलूरू को इस समस्या से थोड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि यहां देश की पहली एयर टैक्सी सेवा शुरू हो चुकी है। बंगलूरू के कैंपगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए यह सेवा शुरू की गई है। अमूमन इस रास्ते पर सफर के लिए दो से ढाई घंटे का समय लगता है लेकिन हेली टैक्सी से आप यह सफर सिर्फ 15 मिनट में पूरा कर सकेंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआईएएल ने थंबी एविएशन नाम की हेलिकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से साझेदारी की है। थंबी के ग्रुप कैप्टन केजी नायर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फिलहाल यह सर्विस सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक और शाम 3.15 से 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। एक हेलीकॉप्टर, एक बार में 6 लोगों को लेकर उड़ान भर सकेगा। बीआईएएल से यह हवाई सेवा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और एचएएल तक मिलेगी। जहां कई बड़ी कंपनियों के दफ्तर हैं।  
विज्ञापन


इस सर्विस के एवज में मोटा किराया भी चुकाना होगा। यहां एक सीट का किराया 4130 रुपये रखा गया है। इसके अलावा भी उड़ान के लिए कुछ शर्ते भी रखी गई हैं। जैसे कि उड़ान के वक्त आप 15 किलो से ज्यादा का वजन अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं। अगर इससे ज्यादा सामान आप ले जाना चाहते हैं तो आपको अतिरिक्त राशि देनी होगी। बस सर्विस की तरह आप यहां भी अपनी सीट बुक करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed