फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's appeal to Iran, disclose the facts of the kidnapping of Kulbhushan Jadhav

कुलभूषण पर ईरान को हथियार बनाएगा भारत, मुस्लिम देशों से साधा संपर्क

Fri, 14 Apr 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- हिमांशु मिश्र
amarujala.com- हिमांशु मिश्र Updated Fri, 14 Apr 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
India's appeal to Iran, disclose the facts of the kidnapping of Kulbhushan Jadhav
कुलभूषण जाधव, पाकिस्तान

कुलभूषण जाधव को फांसी के फंदे से बचाने और पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत ने अंतरराष्ट्रकीय स्तर पर कूटनीतिक पहल शुरू कर दी है। पाकिस्तान पर दबाव डालने के लिए भारत चाहता है कि ईरान कुलभूषण के अपहरण मामले की जांच के तथ्य सामने लाए।

विज्ञापन


इसके अलावा भारत इस मामले में लगातार कई मुस्लिम देशों के संपर्क में भी है। दरअसल भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तानी एजेंसी ने कुलभूषण का ईरान के शहर चाबहार से अपहरण किया था। इस संबंध में भारत ने बीते साल ही ईरान से जांच का अनुरोध किया था। अब कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत ने ईरान से इस मामले से जुड़े तथ्यों को फिर से सामने लाने की अपील की है।
विज्ञापन


चूंकि कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाए जाने के क्रम में पाकिस्तान ने कई मोर्चों पर अंतरराष्ट्रीय निर्णयों और प्रावधानों का उल्लंघन किया है। भारत के बार-बार अनुरोध के बावजूद कुलभूषण तक राजनयिक पहुंच नहीं दी। फिर पाकिस्तानी कानून के मुताबिक कुलभूषण के पास अभी अपील का अधिकार है। ऐसे में पाकिस्तान पर दबाव बना कर कुभभूषण को बचाने के लिए भारत के पास अभी लंबा समय है। यही कारण है कि इस मामले में भारत ने ताकतवर देशों के अतिरिक्त महत्वपूर्ण मुस्लिम देशों से संपर्क साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान को साधने में जुटा भारत

India's appeal to Iran, disclose the facts of the kidnapping of Kulbhushan Jadhav

सरकारी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल भारत पाकिस्तान पर दबाव बनाने और उसे बेनकाब करने के लिए ईरान को साधने में जुटा है। कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान ने अपनी जांच रिपोर्ट के जरिए कुलभूषण को चाबहार से अगवा किए जाने की बात मानी तो पाकिस्तान की रणनीति पर पानी फिर जाएगा।

यही कारण है कि कुलभूषण की गिरफ्तारी की सूचना सामने आते ही भारत ने पिछले साल ही ईरान से इस मामले की जांच का अनुरोध किया था। इस बीच कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत ने एक बार फिर से ईरान से रिपोर्ट के तथ्य सामने लाने के लिए संपर्क साधा है।

कुलभूषण ईरान के चाबहार में वैध व्यवसाय कर रहे थे। पाकिस्तानी एजेंसियों ने यहीं से कुलभूषण को अगवा किया। भारत ने उसी समय ईरान से जांच का अनुरोध किया था। हम कुलभूषण की सुरक्षित रिहाई के लिए सभी संभव विकल्प आजमाएंगे।
गोपाल बागले, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय

भारत ने हमारे सैन्य अफसर का अपहरण किया : पाक 

India's appeal to Iran, disclose the facts of the kidnapping of Kulbhushan Jadhav

पाकिस्तान ने अपने एक पूर्व सैन्य अफसर के गायब होने का ठीकरा भारत पर फोड़ा है। पाक ने दावा किया है कि विदेशी खुफिया एजेंसियों ने उसके पूर्व सैन्य अफसर को फंसाया है। उसका कहना है कि पूर्व सैन्य अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद हबीब जहीर 6 अप्रैल से नेपाल के लुम्बिनी से गायब हैं।

पाकिस्तानी विदेशी कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि जहीर एक नौकरी के इंटरव्यू के सिलसिले में नेपाल के सीमावर्ती शहर सनौली गए थे। भारत की ओर इशारा करते हुए जकारिया ने कहा कि वहीं विदेशी खुफिया एजेंसी के लोगों ने उन्हें अपने जाल में फंसा कर उनका अपहरण कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed