{"_id":"5c2a5056bdec2256e517eded","slug":"india-russia-relation-is-getting-strong-putin","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं भारत-रूस के संबंध : पुतिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं भारत-रूस के संबंध : पुतिन
Mon, 31 Dec 2018 10:52 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए साल पर शुभकामना संदेश भेजे हैं। उन्होंने कहा कि रूस और भारत के बीच संबंध रचनात्मक तरीके से मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में रूसी दूतावास के अनुसार, ‘दोनों भारतीय नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अक्तूबर में भारत-रूस सालाना शिखर वार्ता के दौरान हुए समझौतों ने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में योगदान दिया है। संबंध रचनात्मक और मजबूत तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।’
विज्ञापन
इसके साथ ही पुतिन ने भरोसा जताया कि संयुक्त कोशिशों से विभिन्न क्षेत्रों में आपसी लाभकारी सहयोग और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, एससीओ और जी-20 में क्षेत्रीय व वैश्विक एजेंडे के अहम मुद्दों पर समन्वय के प्रयास तेज होंगे।
विज्ञापन