{"_id":"60d808d18ebc3ed77e34ca82","slug":"india-reports-50040-fresh-cases-and-1258-deaths-in-the-last-24-hours-as-per-the-union-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: एक बार फिर बढ़े दैनिक मामले, बीते 24 घंटे में मिले 50040 नए केस, 1258 मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: एक बार फिर बढ़े दैनिक मामले, बीते 24 घंटे में मिले 50040 नए केस, 1258 मरीजों ने गंवाई जान
Sun, 27 Jun 2021 10:42 AM IST
Tanuja Yadav
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:42 AM IST
सार
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 50040 नए मामले सामने आए, वहीं इसी अवधि में 1258 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 50 हजार के पार आए और इसी दौरान 1258 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50,040 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 1258 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 57,944 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और ठीक होकर घर वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
COVID19 | India reports 50,040 fresh cases, 57,944 recoveries, and 1,258 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry.
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 3,02,33,183
Total recoveries: 2,92,51,029
Death toll: 3,95,751
Active cases: 5,86,403 pic.twitter.com/6A2o3DMtSs — ANI (@ANI) June 27, 2021
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि बीते 24 घंटे में 1258 मरीजों की जान गई है और अबतक कोरोना की वजह से देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,95,751 हो गया है। मौजूदा समय में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,86,403 हो गई है।
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.94 फीसदी हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर भी 96.75 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.82 फीसदी हो गया है।