{"_id":"60dea8148ebc3ed65e7855ba","slug":"india-reports-46617-new-corona-cases-and-853-deaths-in-the-last-24-hours-as-per-the-union-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, बीते 24 घंटे में 46617 नए केस मिले, 853 मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, बीते 24 घंटे में 46617 नए केस मिले, 853 मरीजों ने गंवाई जान
Fri, 02 Jul 2021 11:15 AM IST
Tanuja Yadav
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:15 AM IST
सार
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 46617 नए मामले मिले और इसी अवधि में 853 मरीजों की जान गई। कोरोना के दैनिक मामलों में उचार-चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार उचार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 46617 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 853 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन कोविड-19 के 46,617 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,58,251 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97 प्रतिशत के पार चली गई है।
विज्ञापन
India reports 46,617 new #COVID19 cases, 59,384 recoveries, and 853 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry.
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 3,04,58,251
Total recoveries: 2,95,48,302
Active cases: 5,09,637
Death toll: 4,00,312
Total Vaccination: 34,00,76,232 pic.twitter.com/M8bYPkUM9N— ANI (@ANI) July 2, 2021
चार लाख से ज्यादा लोगों की हुई मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 853 और लोगों की मौत के बाद, इस महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,00,312 हो गई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 5,09,637 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.01 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 13,620 की कमी आई है।
दैनिक संक्रमित दर 2.48 फीसदी
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 41,42,51,520 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,80,026 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.48 प्रतिशत है। यह पिछले 25 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम ही है।
2.95 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण मुक्त
नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.57 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 50वें दिन भी संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। अभी तक कुल 2,95,48,302 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।