फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 42766 new covid-19 cases in the last 24 hours kerala hotspot

देश में कोरोना: पिछले चार दिन से 40 हजार के पार नए मामले, बीते 24 घंटे में मिले 42 हजार नए संक्रमित,केरल बना हॉटस्पॉट

Sun, 05 Sep 2021 11:02 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 05 Sep 2021 11:02 AM IST
सार

देश में कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद फिर से नए मामले बढ़ने लगे हैं। बीते चार दिन से लगातार कोरोना मरीजों की संख्या 40 हजार से पार है। कोरोना के नए मामलों में हुई बढ़ोत्तरी तीसरी लहर का संकेत हो सकती है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42,763 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
India reports 42766 new covid-19 cases in the last 24 hours kerala hotspot
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण का कहर फिर से बढ़ने लगा है। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पिछले चार दिन से लगातार 40 हजार के पार है।  बीते 24 घंटे में 42 हजार नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 308 लोगों की मौत हुई। वहीं, 38, 091 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं, रिकवरी रेट 97.42% हो गया है। देश में कोरोना मामले बढ़ने का मुख्य कारण केरल है। एक दिन में करीब तीस हजार नए मामले सामने आ रहे हैं।  
विज्ञापन


 
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-42, 766 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-38,091 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-308 सौ
बीते 24 घंटे में कोरोना टीका- 67.72 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  4.10 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3,29 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.21 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.40 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 68.72 करोड़
 

केरल में कोरोना के बढ़ रहे मामले
केरल में लगातार चार दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद रविवार को 29,836 नए मामले सामने आए के बाद रविवार को 29,682 नए मरीज मिले हैं, जबकि इस दौरान 142 लोगों ने दम तोड़ा है। केरल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है।  जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है। केरल के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed