कोरोना: 91 दिनों के बाद सबसे कम 42640 दैनिक मामले हुए दर्ज, 1167 मरीजों की गई जान
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 91 दिनों बाद सबसे कम दर्ज किए गए। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 42640 मामले सामने आए और इसी दौरान 1167 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। 21 जून को देश में 86 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी, जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले तेजी से घट रहे हैं। 91 दिनों के बाद पहली बार देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 50 हजार से कम आए हैं। इस दौरान 1167 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के 42,640 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,99,77,861 हो गई है। वहीं 1167 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,89,302 हो गई है। 81,839 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,89,26,038 हुई। मौजूदा समय मेंदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,62,521 है।
India reports 42,640 new #COVID19 cases (lowest in 91 days), 81,839 discharges & 1,167 deaths in last 24 hours as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 2,99,77,861
Total discharges: 2,89,26,038
Death toll: 3,89,302
Active cases: 6,62,521
Total Vaccination: 28,87,66,201 pic.twitter.com/xyFVIvvIEt— ANI (@ANI) June 22, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि रिकवरी रेट बढ़कर 96.49 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.56 फीसदी हो गया है। इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 86,16,373 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,87,66,201 हुआ।