फिर बढ़ा संक्रमण: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मिले 39 हजार से ज्यादा नए मामले, 546 लोगों ने गंवाई जान
भारत में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 39 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं 546 लोगों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। किसी दिन मामले घट जाते हैं तो किसी भी अचानक नए केस सामने आ जाते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 39 हजार 97 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 546 लोगों ने जान गंवा दी।
बता दें कि देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,13,32,159 हो चुकी है, जिनमें 3,05,03,166 मरीज ठीक हो गए। इस वक्त देश में 4,08,977 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि कुल मौत का आंकड़ा 4,20,016 पहुंच चुका है। राहत की बात यह है कि देश में अब तक 42,78,82,261 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।
India reports 39,097 new #COVID19 cases, 35,087 recoveries, and 546 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 3,13,32,159
Total recoveries: 3,05,03,166
Active cases: 4,08,977
Death toll: 4,20,016
Total vaccination: 42,78,82,261 pic.twitter.com/wORH3svtQa— ANI (@ANI) July 24, 2021