{"_id":"611ddb3222749d6ad21adeb6","slug":"india-reports-36401-new-covid19-cases-and-530-deaths-in-the-last-24-hrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कोरोना : बीते 24 घंटे में 36 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 530 लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में कोरोना : बीते 24 घंटे में 36 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 530 लोगों ने गंवाई जान
Thu, 19 Aug 2021 09:46 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:46 AM IST
सार
भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम हो रहे हैं तो किसी रोज संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 36,401 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 530 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस डाक्टर्स (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 36,401 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 530 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 39,157 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अभी तीन लाख 64 हजार है, जो 149 दिनों में सबसे कम है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 56 लाख 36 हजार 336 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अभी तक 56 करोड़ 64 लाख 88 हजार 433 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। आईसीएमआर के मुताबिक, अगस्त महीने में औसतन हर दिन 17 लाख कोरोना जांच किए गए हैं। देश में अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारत ने पिछले 55 दिनों में 10 करोड़ जांच करने का रिकॉर्ड बनाया है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 36,401
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-39,157
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-530
बीते 24 घंटों में कोरोना टीका- 56.36 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या- 3. 64 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.22 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.15 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.33 लाख
विज्ञापन
With average daily testing of more than 17 lakhs in August, India has tested 50 crore samples across the country. India has achieved the milestone of the last ten crore tests in only 55 days: ICMR
— ANI (@ANI) August 19, 2021विज्ञापन
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 36,401
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-39,157
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-530
बीते 24 घंटों में कोरोना टीका- 56.36 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या- 3. 64 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.22 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.15 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.33 लाख