फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 35662 new COVID19 cases and 33798 recoveries in the last 24 hours

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 35 हजार से ज्यादा नए मामले, रिकवरी रेट 97.65% पार

Sat, 18 Sep 2021 10:20 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 18 Sep 2021 10:20 AM IST
सार

देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में  मामूली बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 35,662 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कल यानी 17 सितंबर को 34,403 नए मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
India reports  35662 new COVID19 cases and 33798 recoveries in the last 24 hours
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार नए मामले सामने आए हैं।  वहीं, 33 हजार 798 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। पिछले चार दिनों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा कम हो रहा है। वहीं 17 सितंबर को कोरोना के 34 हजार नए मामले सामने आए थे, यानी एक दिन में कोरोना के एक हजार नए मामले सामने आ गए हैं। कोरोना के रिकवरी रेट 97.65 फीसदी तक पहुंच गया है। कोरोना के बढ़े मामलों में केरल का बड़ा योगदान है। केरल में कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार के पार आ रहे हैं। डेल्टा वैरिएंट की वजह से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन


रिकॉर्ड टीकाकरण पर कांग्रेस ने साधा निशाना
वहीं, आईसीएमआर के मुताबिक, 17 सितंबर तक 55,07,80,273 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं, शुक्रवार को 2.5 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। जो एक दिन में लगाए गए सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड है। देश में अभी तक 24 घंटे के भीतर इतनी बड़ी संख्या में लोगों को टीका नहीं लगाया गया था। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने 1 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन भाजपा ने लक्ष्य पूरा करते हुए यह आंकड़ा ढाई करोड़ तक पहुंचा दिया। हालांकि, कांग्रेस ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सिर्फ टीकाकरण अभियान को बढ़ाया गया। 
विज्ञापन


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-35,662
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 33,798
बीते 24 घंटे में कुल टीका- 2.5 करोड़
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.40 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.33 करोड़
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.26 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4,42 लाख
अब तक कुल टीकाकरण- 80 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed