फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 31382 new COVID cases and 318 deaths in the past 24 hours

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 31 हजार से ज्यादा नए मामले, 318 लोगों की मौत

Fri, 24 Sep 2021 01:05 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 24 Sep 2021 01:05 PM IST
सार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। बीते 24 घंटे में 31 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
India reports 31382 new COVID cases and 318 deaths in the past 24 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी दिन कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है। बीते 24 घंटे में 31 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 318 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 32 हजार 542 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। लगातार कई दिनों से 30 हजार से ज्यादा आ रहे कोरोना के नए मामलों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


देश में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 3,00,162 पहुंच गई जो कि 190 दिनों में सबसे कम है। वहीं, कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,46,368 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,28,48,273 हो गई है।
विज्ञापन


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-31, 382 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 32,542 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-318
बीते 24 घंटे में कुल टीका- 72.20 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.00 लाख
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.28 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4,46 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 84.15 करोड़

तेजी से फैल रहा डेल्टा वैरिएंट
कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट दुनियाभर में सबसे ज्यादा फैल रहा है। यह प्रसार व संक्रमण के मामले में अल्फा, बीटा और गामा वैरिएंट्स को पीछे छोड़ दिया है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टेक्निकल लीड मारिया वैन कर्खोव ने खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed