कोरोना पर बड़ी राहत: चार महीने बाद तीस हजार से कम केस, 24 घंटे में 415 मरीजों की मौत
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 30 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं रिकवरी रेट में इजाफा हुआ है। यह संख्या चार महीने बाद राहत लेकर आई है। हालांकि, इस दौरान 415 लोगों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी दिन अचानक कम हो रहे हैं। राहत की बात है कि 24 घंटे में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह आंकड़ा चार महीनों बाद आया है। जिसमें एक दिन में 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले मार्च 2021 में कोरोना के नए मामले तीस हजार से कम हुए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 29 हजार 689 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 415 लोगों की मौत हो गई। वहीं 42 हजार, 363 लोग ठीक हुए हैं।
बता दें कि देश में रिकवरी रेट 97.39% पर पहुंचा गया है, जिनमें 3,06,21,469 मरीज ठीक हुए हैं। इस वक्त देश में 3,98,100 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि कुल मौत का आंकड़ा 4,21,382 पहुंच चुका है। वहींअब तक 44,19,12,395 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।
India reports 29,689 fresh COVID cases, 42,363 recoveries, and 415 deaths in the past 24 hours
— ANI (@ANI) July 27, 2021
Active cases: 3,98,100
Total recoveries: 3,06,21,469
Death toll: 4,21,382
Total vaccination: 44,19,12,395 pic.twitter.com/mtsHnb4tjb