फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 14313 new COVID19 cases and 181 deaths in last 24 hrs

बड़ी राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,313 नए मामले, 224 दिन में सबसे कम केस

Tue, 12 Oct 2021 10:26 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 12 Oct 2021 10:26 AM IST
सार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में14 हजार नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव केस 2,14,900 रह गए हैं, जो 212 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है. 

विज्ञापन
India reports 14313 new COVID19 cases and 181 deaths in last 24 hrs
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना मामलों को लेकर सोमवार का दिन राहत देने वाला रहा। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 14,313 नए मामले सामने आए हैं। यह 224 दिनों में सबसे कम केस हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.04 फीसदी पर पहुंच गया है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 26,579 हो गई है। जो अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,33, 20,057 तक पहुंच गई है। वहीं, कोरोना के एक्टिव केस की तादाद एक फीसदी से भी कम रह गई है। त्योहारी सीजन में कोरोना के दैनिक केसों में कमी लोगों के लिए राहत लेकर आई है। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 14 हजार900 एक्टिव केस आए हैं, यह 212 दिनों में सबसे कम है, जबकि 3 करोड़ 33 लाख 20 हजार 57 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 39 लाख 85 हजार 920 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 50 हजार 962 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 95 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



महाराष्ट्र में 17 महीनों बाद कम मामले
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 1,736 नए मामले आए जो कि पिछले 17 महीनों में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही 36 और मरीजों की मौत से राज्य में मृतकों की संख्या 1,39,578 पर पहुंच गई है। हालांकि, केरल,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम और मणिपुर में कोरोना की दैनिक संख्या में ज्यादा कमी नहीं देखी जा रही है। राज्यों के स्वास्थ्य विभागों का कहना है कि टीकाकरण अभियान बढ़ाने का काम जारी है।  

महामारी को लेकर लापरवाही ना बरते लोग- स्वास्थ्य मंत्री
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से अपील की कि कोविड-19 के प्रति लापरवाही नहीं बरतें, क्योंकि बीमारी नियंत्रण में भले ही है, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। ऐसे में लोग कोरोना प्रोटोकॉल नियमों का पालन जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed