{"_id":"60b9b814ef0399742d665f5f","slug":"india-reports-132364-new-covid-cases-and-2713-deaths-in-the-last-24-hours-as-per-health-ministry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दैनिक मामलों में मामूली गिरावट, बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 1.32 लाख केस, 2713 ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: दैनिक मामलों में मामूली गिरावट, बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 1.32 लाख केस, 2713 ने गंवाई जान
Fri, 04 Jun 2021 11:04 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:04 AM IST
सार
कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.32 लाख मामले सामने आए, जबकि 2713 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है। वहीं देश में कोरोना की वजह से अब तक 3.40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के दैनिक मामले
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है और दूसरी लहर की पीक खत्म होने के बाद अब दैनिक मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.32 लाख मामले सामने आए।
विज्ञापन
कुल मृतकों की संख्या 3.40 लाख के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 1.32 लाख से ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए गए। जबकि इसी दौरान 2713 मरीजों की मौत हो गई। देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 2,85,74,350 संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 3,40,702 हो गई है।
विज्ञापन
India reports 1,32,364 new #COVID19 cases, 2,07,071 discharges, and 2713 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 2,85,74,350
Total discharges: 2,65,97,655
Death toll: 3,40,702
Active cases: 16,35,993
Total vaccination: 22,41,09,448 pic.twitter.com/mTgR4KVMqR— ANI (@ANI) June 4, 2021
सक्रिय मामलों में गिरावट जारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 2713 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 3,40,702 हो गई है जबकि इलाज करा रहे लोगों की संख्या लगातार चौथे दिन 20 लाख से कम दर्ज की गई। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 20,75,428 जांच की गईं जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए हुई जांच की कुल संख्या 35,74,33,846 हो गई है।
राष्ट्रीय दर 93.08 फीसदी हुई
संक्रमण की दैनिक दर 6.38 फीसदी दर्ज की गई। लगातार 11 दिनों से यह दर 10 प्रतिशत से कम दर्ज की गई है। साप्ताहिक संक्रमण दर घटकर 7.27 प्रतिशत हो गई है। देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 16,35,993 हो गई जो कुल संक्रमण का 5.73 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.08 प्रतिशत है।
मृत्यु दर दो फीसदी से भी नीचे
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 77,420 मामले घटे हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों की तुलना में लगातार 22वें दिन ज्यादा रही। अब तक स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 2,65,97,655 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।