फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 10488 new cases and 313 deaths in the last 24 hours as per Union Health Ministry

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले, 313 लोगों ने गंवाई जान

Sun, 21 Nov 2021 09:49 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 21 Nov 2021 09:49 AM IST
सार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 10 हजार 488 नए मामले सामने आए हैं, वहीं, 313 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कुल 1,22,714 सक्रिय मरीज बचे हैं। 

विज्ञापन
India reports 10488 new cases and 313 deaths in the last 24 hours as per Union Health Ministry
दुनिया में कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ती जा रही है। दैनिक मामलों में कमी हो रही है। हालांकि, शनिवार की अपेक्षा रविवार को जारी आंकड़ों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार के जारी आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,488 नए मामले सामने आए हैं।  वहीं लोगों की 313 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 12,329  लोग स्वस्थ भी हुए हैं।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,22,714 सक्रिय मरीज बचे हैं। मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटे में 10,302  मामले सामने आए थे और 264 लोगों ने जान गंवाई थी।  देश में कोरोना से रिकवरी दर की बात करें तो यह 98.29 फीसदी है। देश में कोरोना से अब तक कुल 3,39,22,037 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 4,65,662 मौतें हुई हैं। इसके अलावा अभी तक 3,45,10,413 कुल कोरोना के मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन

 
कोरोना वैक्सीन की कुल खुराकें 116 करोड़ के पार
भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की कुल 52,59,931 खुराकें दी हैं, जिससे  खुराकों की कुल संख्या 1,16,50,55,210 हो गई हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed