फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India replied to Pakistan offer to give access to Kulbhushan Jadhav wife to meet him in prison

कुलभूषण जाधव से मिलने पत्नी को जल्दी ही भेजा जा सकता है पाकिस्तान 

Sat, 18 Nov 2017 01:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 18 Nov 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
India replied to Pakistan offer to give access to Kulbhushan Jadhav wife to meet him in prison
कुलभूषण जाधव
पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को उनकी पत्नी से जल्दी ही मिलवाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक भारत सरकार जल्द ही जाधव की पत्नी को पाकिस्तान भेज सकती है।  
विज्ञापन

 
इस मामले में भारत ने पाकिस्तान को जवाब भेजा है। वहीं अब भारत सरकार पाकिस्तान के जवाब का इंतजार कर रही है। ताकि इन्हें मिलवाने में आगे की कार्यवाही की जा सके। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक जल्दी ही कुलभूषण को उनकी पत्नी से मिलवाया जाएगा। इस मुलाकात के लिए पाकिस्तान दिसंबर में जानकारी दे सकता है।    
विज्ञापन


  पढ़ें:   सुषमा स्वाराज से पाक उच्चायुक्त ने की मुलाकात, विदेश मंत्री ने उठाया कुलभूषण जाधव का मामला  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने मानवीय आधार का हवाला देते हुए कुलभूषण को उनकी पत्नी से मिलने की इजाजत देने का फैसला किया है इस मुलाकात की व्यवस्था भी पाकिस्तान ही करेगा। 

पाक सैन्य अदालत द्वारा फांसी की सजा पा चुके कुलभूषण जाधव वहां की जेल में बंद हैं। भारत की याचिका पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने जाधव को सजा देने पर रोक लगा दी थी। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 5 अक्तूबर को कहा था कि वह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की क्षमा याचिका पर फैसला करने के करीब है। 


इससे पहले जाधव की मां को वीजा देने का भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया था। इसके बाद ऐसी खबरें भी आईं  कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव की मां को वीजा देने के भारत के अनुरोध पर विचार कर रहा है। हालांकि भारत ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी से इनकार किया था।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि उन्होंने जाधव की मां को वीजा न दिए जाने पर पाकिस्तान से इसकी शिकायत की है। सुषमा ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज को जाधव की मां अवंतिका जाधव को वीजा दिए जाने के बारे में लिखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed