फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India records one lakh covid 19 cases in a week and corona testing capacity ramped up to 2 lakh per day

कोरोना वायरस: एक हफ्ते में एक लाख हुए मामले, अब हर दिन दो लाख लोगों का कोरोना टेस्ट

Wed, 24 Jun 2020 10:41 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Jun 2020 10:41 AM IST
सार

  • पिछले एक हफ्ते में कोरोना वायरस के मामले एक लाख से ज्यादा हुए
  • 16 जून को कोरोना के मामले 3.53 लाख थे, जो अब 4.55 लाख हो गए हैं
  • देश में कोविड-19 से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 14,000 के पार

विज्ञापन
India records one lakh covid 19 cases in a week and corona testing capacity ramped up to 2 lakh per day
कोरोना के एक हफ्ते में एक लाख मामले सामने आए - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और हर दिन कोरोना के मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। मंगलवार को कोरोना के 15,600 मामले आए जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और एक ही दिन में 466 लोगों की मौत हुई है। पिछले सात दिनों में कोविड-19 के कुल एक लाख मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन



16 जून को देश में कोविड-19 के 3.53 लाख मामले थे और एक हफ्ते में बढ़कर 4.55 लाख हो गए हैं। पिछले एक हफ्ते में कोरोना वायरस की वजह से 2,541 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। ये आंकड़ा कुल मौतों का 18 फीसदी है, अब तक देश में 14,000 से ज्यादा लोग कोविड-19 के सामने दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


कोरोना को लेकर एक और जरूरी बात यह कि अब देश में कोरोना की प्रतिदिन टेस्टिंग दो लाख हो गई है। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के तहत आने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर एक हजार हो गई है, जिसमें 730 सरकारी और 270 निजी क्षेत्र की हैं। सोमवार तक देश में अबतक कोविड-19 संक्रमण के 71 लाख सैंपल की जांच हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में भी कोरोना के मामले रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, दिल्ली में एक दिन में 3,947 मामले सामने आए, ये किसी राज्य में एक दिन में आए कोरोना के मामले से ज्यादा हैं। वहीं महाराष्ट्र में एक दिन में 248 लोगों की जान गई, जो अबतक का रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा रहा है। महाराष्ट्र में अब तक 6,500 से ज्यादा लोग कोविड-19 से अपनी जान गंवा चुके हैं।

मंगलवार को आए आंकड़ों की बात करें तो अकेले मुंबई में 107 लोग कोरोना की वजह मर गए, अब मुंबई में कुल मौतों का आंकड़ा 3,844 हो गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और मास्क पहनेंगे तो कोरोना के मामले काबू किए जा सकते हैं। 

इसके अलावा तमिलना़डु में कोरोना के 2,516 नए मामले सामने आए लेकिन राज्य में टेस्ट करने की क्षमता कम हो गई है, शनिवार से लेकर अबतक राज्य में छह हजार कोरोना के टेस्ट कम हुए हैं। वहीं तेलंगाना में 879 मामले एक दिन में सामने आए। हैदराबाद के निजी अस्पतालों ने बिस्तर की कमी होने की वजह से एसिम्टोमैटिक और साधारण लक्षण वाले मरीजों को घरों में रहने की हिदायत दी है।


इसके अलावा केरल में एक दिन 141 कोरोना के मरीज सामने आए हैं, पिछले पांच दिनों में राज्य में 657 नए कोविड-19 के मामले आए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने इसे चिंता की बात कही है। राज्य में कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनके स्रोत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed