फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India recorded more than 12 lakh Covid-19 cases in August highest count by any country during this month

Coronavirus: दुनिया में सबसे ज्यादा, अगस्त में भारत में सामने आए 12 लाख मामले

Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
India recorded more than 12 lakh Covid-19 cases in August highest count by any country during this month
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

भारत में अगस्त में 12 लाख से अधिक कोविड-19 के नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले महीने की तुलना में अधिक है। इस महीने दर्ज किए कोरोना के मामले किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक हैं। देश में गुरुवार को कोरोना के 69,000 नए मामले सामने आए और 986 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन

राज्य सरकार से मिले आंकड़ों के अनुसार अगस्त में (20 तारीख तक) कोविड-19 के 12,07,539 मामले दर्ज किए गए हैं। जुलाई तक देश में कोरोना वायरस के 11,09,444 मामले सामने थे। वहीं अगस्त में यह आंकड़ा 12 लाख से अधिक हो चुका है। 19 अगस्त तक 9,94,863 मामलों के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर है। 7,94,115 मामलों के साथ ब्राजील तीसरे नंबर पर है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के अनुसार दिए गए हैं।
विज्ञापन



गुरुवार को देश में 69,317 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से कुल केसलोड 29 लाख से अधिक है। यह बुधवार के बाद एक दिन में सामने आए संक्रमण की सबसे ज्यादा संख्या है। बुधवार को 70,101 मामले सामने आए थे। वहीं गुरुवार को मृतकों की संख्या 989 रही। एक बार फिर सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए। यहां कोरोना संक्रमण के 14,492 मामले दर्ज किए गए। यह पहली बार था जब राज्य में कोविड-19 के मामले 14 हजार के पार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- विश्व में अब तक 2.26 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, अमेरिका और ब्राजील पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित

महाराष्ट्र के अलावा आठ अन्य राज्यों में भी एक दिन में एक हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। पश्चिम बंगाल में 3,197, पंजाब में 1,741, गुजरात में 1,175, मध्यप्रदेश में 1,142, छत्तीसगढ़ में 1,016, हरियाणा में 996, पुड्डुचेरी में 554 और मेघालय में 126 कोरोना के मामले दर्ज किए गए। आंध्र प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 के मामलों ने तीन हजार का आंकड़ा पार कर लिया जबकि 95 लोगों की वायरस के कारण जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed