फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India received special requests regarding wheat from UAE, South Korea, Oman and Yemen after ban imposed on wheat export

Wheat Export: छोटे मुल्कों से आ रही भारतीय गेहूं की मांग, लेकिन इन पड़ोसी देशों नहीं आया कोई अनुरोध

Tue, 31 May 2022 02:04 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 31 May 2022 02:04 PM IST
सार

अमर उजाला को मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि यूएई समेत कई देशों ने हमारे राजदूत के जरिए गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध के संबंध में चिंता जताई है। दक्षिण कोरिया, ओमान और यमन की सरकारों की तरफ से भी गेहूं के लिए अनुरोध आए हैं...

विज्ञापन
India received special requests regarding wheat from UAE, South Korea, Oman and Yemen after ban imposed on wheat export
गेहूं का निर्यात - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारत को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), दक्षिण कोरिया, ओमान और यमन से गेहूं के संबंध में विशेष अनुरोध प्राप्त हुए हैं। इस बीच मंत्रालय ने गेहूं निर्यात करने के संबंध में अफसरों बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


नाम न छापने के अनुरोध पर अमर उजाला को मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि यूएई समेत कई देशों ने हमारे राजदूत के जरिए गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध के संबंध में चिंता जताई है। दक्षिण कोरिया, ओमान और यमन की सरकारों की तरफ से भी गेहूं के लिए अनुरोध आए हैं। हालांकि हम फिर से पता कर रहे हैं कि यमन की तरफ से किया गया अनुरोध आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त सरकार की ओर से है या स्वघोषित सरकार की ओर से। इन देशों को गेहूं निर्यात की मात्रा क्या होगी, इस पर हमें अभी फैसला करना है। बांग्लादेश या नेपाल से गेहूं के लिए कोई अनुरोध नहीं आया है। बांग्लादेश भारत के कुल गेहूं निर्यात का आधा हिस्सा लेता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्यात पर प्रतिबंध लगाते हुए वाणिज्य मंत्रालय ने कहा था कि भारत सरकार द्वारा अन्य देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा की जरूरतों को पूरा करने और उनकी सरकारों के अनुरोध के आधार पर मिली अनुमति के आधार पर निर्यात की अनुमति दी जाएगी। सरकार ने निर्यात प्रतिबंध के बाद मिस्र के लिए 61,500 टन की गेहूं की खेप भेजने की भी अनुमति दी है, जिसकी पहले से ही कांडला बंदरगाह पर लदाई हो रही थी। अधिसूचना के समय वहां पांच जहाजों पर तीन लाख टन गेहूं की लदाई की जा रही थी। इसलिए हमने वह स्पष्टीकरण जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख गेहूं निर्यातक देश

देश       विश्व निर्यातक में हिस्सेदारी प्रतिशत में      वर्ष 2020 में निर्यात मात्रा करोड़ टन
रुस           18.78                                                   3.727
अमेरिका     13.16                                                  2.613  
कनाडा       13.15                                                   2.611  
फ्रांस            9.96                                                  1.979
यूक्रेन           9.09                                                  1.806  
आस्ट्रेलिया     5.23                                                  1.04                        
अर्जेंटीना       5.13                                                  1.02
भारत           0.47                                                  0.093
स्रोत: एफएओ, वाणिज्य मंत्रालय

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण विश्व बाजारों में गेहूं की कमी की वजह से इस साल भारत से होने वाले निर्यात की मांग में इजाफा देखा गया है। निर्यात के लिए गेहूं का प्रवाह रोकने का यह फैसला वर्ष 2022-23 सीजन के लिए 1.95 करोड़ टन के संशोधित लक्ष्य तक पहुंचने के वास्ते खरीद के संघर्ष के बाद आया है। यह लक्ष्य 4.44 करोड़ टन के मूल खरीद अनुमान से लगभग 56 फीसदी कम था। खरीद में इसलिए गिरावट आई, क्योंकि किसानों ने अच्छे दामों की चाह में अपना गेहूं निजी व्यापारियों को बेच दिया, जो राज्य द्वारा निर्धारित 2,015 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी से अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed