{"_id":"5ace69574f1c1b483d8b4a47","slug":"india-ranks-130th-in-economic-independence","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक स्वतंत्रता में भारत 13 स्थान उछला, 2017 में था पाकिस्तान से भी नीचे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आर्थिक स्वतंत्रता में भारत 13 स्थान उछला, 2017 में था पाकिस्तान से भी नीचे
एजेंसी, वॉशिंगटन
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक सुधारों की दिशा में लगातार तेज गति से दौड़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में आर्थिक स्वतंत्रता भी लगातार बढ़ रही है। पिछले एक साल में भारत ने इकोनॉमिक फ्रीडम इंडेक्स में 13 स्थान की छलांग लगाई है। एक शीर्ष अमेरिकी कंजरवेटिव पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक द हेरिटेज फाउंडेशन की तरफ से जारी इस इंडेक्स में भारत को 180 देशों में 130वें स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से भी नीचे था 2017 में
52.6 अंक के साथ 143वां स्थान मिला था भारत को
141वें स्थान पर था पिछले साल हमारा पड़ोसी पाकिस्तान
11वें स्थान पर था 57.4 अंक के साथ चीन भी 2017 में
नए इंडेक्स में भारत है ऊपर
1.9 अंक की बढ़ोतरी हुई है भारतीय स्थिति में
54.5 अंक हो गए हैं अब भारत के इंडेक्स में
130वें स्थान पर रखा गया है भारत को इस बार
110वें स्थान यानि एक ही स्थान उछला है चीन
131वें स्थान पर भारत से एक स्थान नीचे आया पाकिस्तान
30वें स्थान पर है भारत 43 एशिया पैसेफिक रीजन के देशों में
अब भी है विश्व औसत से नीचे
- इंडेक्स रिपोर्ट में भारतीय प्रगति को विश्व औसत से नीचे बताया
- ओपन मार्केट इकोनॉमी होने पर भी पुरानी नीतियों के असर को कारण बताया
- भ्रष्टाचार, अविकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, सख्त पर्यावरण नियामक भी बताए कारण
- खराब वित्तीय व बजट प्रबंधन से पूर्ण विकास पर पड़ने वाला प्रभाव भी कारण