फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India prepares to deal with US ban on oil purchases from Iran said foreign ministry

ईरान से तेल खरीदारी को लेकर अमेरिका के खिलाफ जा सकता है भारत, विदेश मंत्रालय ने की तैयारी

Tue, 23 Apr 2019 03:02 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 23 Apr 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
India prepares to deal with US ban on oil purchases from Iran said foreign ministry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने मंगलवार को कहा कि वह ईरान से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों को आगे प्रतिबंधों में छूट नहीं देने के अमेरिका के फैसले के प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि सरकार भारत के ऊर्जा एवं आर्थिक सुरक्षा हितों की रक्षा करने के सभी संभावित तरीकों को खोजने के लिए अमेरिका समेत अपने साझीदार देशों के साथ काम करना जारी रखेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘सरकार ने ईरान से कच्चा तेल खरीदने वाले खरीदारों के लिए ‘सिग्निफिकेंट रिडक्शन एक्सेप्शंस’ जारी नहीं रखने की अमेरिका सरकार की घोषणा पर गौर किया है।’ कुमार ने कहा, ‘हम इस फैसले के प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तेल उपभोक्ताओं को दी गई छूट को समाप्त करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने पिछले साल ईरान और दुनिया की बड़ी ताकतों के बीच 2015 में हुए परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था और तेहरान पर नए सिरे से प्रतिबंध लागू कर दिए थे। हालांकि, तब चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, तुर्की, इटली और यूनान सहित आठ देशों को छह माह के लिये ईरान से तेल आयात की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही ईरान से तेल आयात में कटौती की भी शर्त लगाई गई थी। प्रतिबंध से छूट की यह अवधि दो मई को समाप्त हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान से तेल आयात करने वालों में चीन के बाद भारत दूसरा बड़ा आयातक देश है। भारत ने ईरान से 2017- 18 वित्त वर्ष में जहां 2.26 करोड़ टन कच्चे तेल की खरीदारी की थी, वहीं प्रतिबंध लागू होने के बाद इसे घटाकर 1.50 करोड़ टन सालाना कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed