फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Pakistan PM Modi Nuclear Blackmail New Policy after Operation Sindoor State Sponsored Terrorism

India's New Policy on Pakistan: भारत ने इस तरह खींच दी नई लकीर, पीएम मोदी बोले-न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेंगे

Mon, 12 May 2025 09:14 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 12 May 2025 09:14 PM IST
सार

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। सेना की कार्रवाई के 80 घंटे से अधिक समय के बाद भारत और पाकिस्तान के सैन्य महानिदेशक संघर्ष विराम पर सहमत हुए। अब आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिए पहले संदेश में कहा कि अब भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा। माना जा रहा है कि उन्होंने पड़ोसी देश को लेकर भारत की विदेश नीति के साथ-साथ सुरक्षा और परमाणु नीति पर भी नई लकीर खींच दी है।

विज्ञापन
India Pakistan PM Modi Nuclear Blackmail New Policy after Operation Sindoor State Sponsored Terrorism
पीएम मोदी ने परमाणु से जुड़ी धमकियों पर दिया दो टूक संदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज देश को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है। एक नया पैमाना। न्यू नॉर्मल तय कर दिया है।

विज्ञापन

हमारी कार्रवाई सिर्फ स्थगित हुई है
दहशतगर्दों को कड़ी चेतावनी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं फिर दोहरा रहा हूं कि हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है। पाकिस्तान दुनियाभर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा था और बुरी तरह पिटने के बाद इसी मजबूरी में 10 मई की दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया। तब तक हम आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर तबाह कर चुके थे। आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था। पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंक के अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था।

ये भी पढ़ें- PM Modi on Pakistan: वो सीमा पर वार करने वाले थे, हमने सीने पर वार कर दिया: PM मोदी के पाकिस्तान पर बड़े बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति के तीन मुख्य बिंदु बताते हुए पीएम मोदी ने कहा-

  • पहला- भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे। हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंक की जड़ें निकलती हैं। 
  • दूसरा- कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। 
  • तीसरा- हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।
विज्ञापन

पानी और खून साथ नहीं बहेगा
पड़ोसी देश को सख्त इरादों का स्पष्ट संकेत देते हुए पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने टेरर इन्फ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा। इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है। भारत का मत एकदम स्पष्ट है- टेरर और टॉक, एकसाथ नहीं हो सकते। टेरर और ट्रेड एकसाथ नहीं चल सकते। ...और पानी और खून भी एकसाथ नहीं बह सकता। 

बात तो सिर्फ पाकिस्तान और आतंकवाद पर ही होगी
मैं आज विश्व समुदाय को भी कहूंगा कि हमारी घोषित नीति रही है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद पर ही बात होगी। अगर पाकिस्तान से बात होगी तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके पर ही होगी। 

शांति का रास्ता शक्ति से
भगवान बुद्ध ने हमें शांति का रास्ता दिखाया। शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है।

सीमा पर वार किया तो सीने पर वार करेंगे
दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तान के ड्रोन्स, पाकिस्तान की मिसाइलें भारत के सामने तिनके की तरह बिखर गईं। भारत के सशक्त एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वार की थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया।

ये भी पढ़ें- PM on Operation Sindoor: हर आतंकी हमारी बहन-बेटियों के माथों से सिंदूर हटाने का अंजाम जान चुका है: पीएम मोदी

जिस पर घमंड करोगे, उसे ही तोड़ देंगे
भारत के ड्रोन्स, भारत की मिसाइलों ने सटीकता से हमला किया। पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिन पर पाकिस्तान को बहुत घमंड था। भारत ने पहले तीन दिन में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था। इसलिए भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed