फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india pakistan foreign secretaries to meet during SAARC meet

सार्क बैठक में हो सकती है भारत-पाक विदेश सचिवों बातचीत

Mon, 14 Mar 2016 02:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 02:03 AM IST
सार

  • नेपाल में सोमवार से शुरू हो रहा 4 दिवसीय सार्क सम्‍मेेलन
  • वार्ता पठानकोट एयर बेस पर हुए आतंकी हमले के कारण टल गई थी

विज्ञापन
india pakistan foreign secretaries to meet during SAARC meet
झंडा

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच बातचीत नेपाल में सोमवार से शुरू हो रहे 4 दिवसीय सार्क की मंत्रिस्तरीय बैठक में होने की संभावना है। इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ-साथ दोनों देशों के विदेश सचिव भी शिरकत करने वाले हैं।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस बैठक में किसी प्रकार की बातचीत का कोई कार्यक्रम नहीं है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस दौरान अनौपचारिक बातचीत में विदेश सचिव स्तर की बातचीत की तारीख तय हो सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच 15 जनवरी को होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता पठानकोट एयर बेस पर हुए आतंकी हमले के कारण टल गई थी। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान ने इस मामले में मामला दर्ज करने के साथ ही जांच टीम को भारत भेजने का फैसला कर हालात संभालने के संकेत दिए हैं। भारत ने भी इस हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसी भी तरह की द्विपक्षीय वार्ता से विकास स्वरूप का इंकार

india pakistan foreign secretaries to meet during SAARC meet
‌व‌िकास स्‍वरूप

सार्क की बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के सवाल पर मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि ऐसा कोई कार्यक्रम तय नहीं है। 

कार्यक्रम में किसी भी तरह की द्विपक्षीय वार्ता भी शामिल नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस चार दिवसीय बैठक के दौरान दोनों देश विदेश सचिव स्तर की वार्ता की नई तारीख पर सहमति जता सकते हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि चूंकि पठानकोट हमला मामले की जांच शुरुआती दौर में है।

अब तक पाकिस्तानी जांच टीम भी यहां नहीं आई है। इस कारण पाकिस्तान की भावी रणनीति का आकलन संभव नहीं है। ऐसे में दोनों देशों सुषमा और सरताज के साथ दोनों देशों के विदेश सचिवों के बीच महज औपचारिकता पूरा करने वाली हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed