फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India once again Remember to china to keep your promise in Ladakh

लद्दाख में भारत ने चीन को फिर दिलाई अपने वादे को निभाने की याद

Thu, 06 Aug 2020 09:58 PM IST
मुकेश कुमार झा शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 06 Aug 2020 09:58 PM IST
सार

  • दोनों विशेष प्रतिनिधियों में बनी थी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर फौज हटाने की सहमति
  • भारत कर रहा है पालन, चीन भी इसके अनुपालना की उम्मीद

विज्ञापन
India once again Remember to china to keep your promise in Ladakh
भारत चीन - फोटो : iStock

विस्तार

भारत ने एक बार फिर चीन को उसका वादा याद दिलाया है। यह वादा चीन के साथ सीमा मुद्दे पर बातचीत के विशेष प्रतिनिधि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चीन के विशेष प्रतिनिधि वांग यी के बीच 05 जुलाई को हुई बातचीत का है।

विज्ञापन


भारत चीन को पांच जुलाई के बाद से इस वादे को कई बार याद दिला चुका है। इसके उलट चीन का विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली स्थित चीन के राजदूत दोनों खुलकर कोई बयान नहीं देते। चीन जहां लद्दाख क्षेत्र में अपनी सेना को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ले जाने के मामले में मौन है। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने फिर उसे विशेष प्रतिनिधि को दिए वचन निभाने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच में 05 जुलाई को वार्ता हुई थी। इस बीतचीत में चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के सम्मान, सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा इसके लिए पूरी तरह से चीन की सेना पीछे ले जाने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सहमतियों का सम्मान करता है। हम सीमा पर शांति और सौहार्द के पक्षधर हैं। दोनों देशों के विश्वसनीय द्विपक्षीय रिश्ते के लिए यह आवश्यक है। हम उम्मीद करते हैं कि चीन भी इसके अनुरूप सीमा पर शांति और सौहार्द कायम करने के लिए विशेष प्रतिनिधियों के बीच में सहमति का सम्मान करेगा। सैनिकों की पूर्ण वापसी, वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान सुनिश्चित करेगा।

चीन की चाल से चौकन्ना हुआ भारत
सेना मुख्यालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को चीन के वादा निभाने की प्रक्रिया कुछ जटिल लगने लगी है। चीन एक तरफ सैनिकों के वापसी और वास्तविक नियंत्रण रेखा के सम्मान का वादा कर रहा है, दूसरी तरफ हिमाचल, लिपुलेक में सैन्य तैनाती बढ़ा रहा है।

तिब्बत में उसके फाइटर जेट उड़ान भर रहे हैं। लद्दाख से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा से कुछ दूर उसके सैनिकों का बड़ा जमावड़ा मौजूद है। इनमें टैंक, तोप, ड्रोन, मिसाइल प्रणाली काफी कुछ तैनात है। चीन की इस तैयार को देखकर भारतीय सश बलों ने भी सैन्य तैयारी में काफी इजाफा किया है।


चीन से लगती सीमा पर लड़ाकू विमान, निगरानी के तमाम उपकरण, सेना की मैकेनाइज्ड टीम, विशेष दस्ते, नौसेना की बोट, आकाश प्रतिरक्षी मिसाइल प्रणाली, बोफोर्स तोप, अमेरिका से आई एम-777 तोप, टी-90 टैंक समेत अन्य को तैनात कर दिया है। सेना ने लाजिस्टिक सपोर्ट की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed