Updates: ओडिशा के गंजम में स्कूटर और बाइक की आमने-सामने से टक्कर, पांच की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा भंजननगर ब्लॉक के केसरी पटना गांव में हुआ।
विस्तार
पुलिस ने बताया कि दोनों दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन लोग सवार थे। रास्ते में घना कोहरा होने से कम दृश्यता के कारण यह दुर्घटना होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान श्रीकांत गौड़ा, मनोज डाकुआ, महेंद्र नायक, जयंत बडत्या और रजनी गौड़ा के रूप में की गई है। रजनी की उम्र 43 वर्ष थी और बाकी सभी मृतक 30 से 35 वर्ष के बीच की उम्र के थे।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयंत की एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री को बताया भ्रष्ट सीएम
#WATCH | Lakhimpur, Assam: Congress leader Rahul Gandhi says, "...We say that Assam will not be run from Delhi, it will be run from here. Your (Assam) CM is the most corrupt CM in the country. He can teach other BJP Chief Ministers to do corruption...'' pic.twitter.com/mvjZxAkGp4
— ANI (@ANI) January 19, 2024
डीएमके विधायक के बेटे, बहू पर नौकरानी को पीटने, परेशान करने का मामला दर्ज
चेन्नई के पल्लावरम निर्वाचन क्षेत्र के डीएमके विधायक आई करुणानिधि के बेटे एंड्रो और बहू मार्लिना के खिलाफ उनकी 18 वर्षीय घरेलू नौकरानी ने शुक्रवार को पिटाई और गाली-गलौज करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट के एक सरकारी अस्पताल ने सूचित किया कि इलाज के लिए आई एक युवती चेन्नई में एक विधायक के बेटे और उसकी पत्नी पर उसे पीटने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। इसके बाद नीलांगराई महिला पुलिस स्टेशन की एक महिला इंस्पेक्टर ने उलुंदुरपेट अस्पताल का दौरा किया। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, जांच के दौरान उसके शरीर पर चोटें पाई गईं।
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर कहा कि अनुसूचित जाति की लड़की को सिगरेट का दागा गया। उन्होने मामले की विस्तृत जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान 2 फरवरी से 31 मार्च तक जनता के दर्शन के लिए खुला रहेगा।राष्ट्रपति भवन ने इसे लेकर बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि सोमवार को छोड़कर लोग सप्ताह में छह दिन उद्यान में जा सकते हैं। उन्हें सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच छह घंटे के अंतराल में यात्रा की अनुमति दी जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की क्षमता सप्ताह के दिनों में 7,500 पर्यटकों और सप्ताह के आखिरी दिनों में 10,000 पर्यटकों की होगी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे की क्षमता सप्ताह के दिनों में प्रत्येक स्लॉट में 5,000 पर्यटकों और सप्ताह के आखिरी दिनों में 7,500 आगंतुकों की होगी। पर्यटकों को सुविधा काउंटरों के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 12 के पास स्वयं सेवा कियोस्क पर पंजीकरण कराना होगा। इसमें कहा गया है कि सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास गेट नंबर 35 से होगा।
गुजरात : 2017 के राजनीतिक भाषण मामले में भाजपा विधायक हार्दिक पटेल बरी
गुजरात के सूरत शहर की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने शुक्रवार को भाजपा विधायक हार्दिक पटेल को दिसंबर 2017 की विधानसभा चुनाव से पहले अनुमति का उल्लंघन करके राजनीतिक भाषण देने के छह साल पुराने मामले में बरी कर दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट सुप्रीत कौर गाबा ने पटेल के साथ जिग्नेश वाघसिया को भी बरी कर दिया, जिन्होंने उस समय जिला कलेक्टर से रैली आयोजित करने की अनुमति ली थी।
आरोप था कि तत्कालीन जिला कलेक्टर ने विधानसभा चुनाव से लगभग एक सप्ताह पहले 3 दिसंबर, 2017 को सूरत शहर के सरथाना क्षेत्र में एक गैर-राजनीतिक रैली की अनुमति दी थी। लेकिन पाटीदार आरक्षण आंदोलन के पूर्व नेता पटेल ने शर्तों का उल्लंघन करते हुए रैली में राजनीतिक भाषण दिया था। अनुमति का उल्लंघन करने पर सूरत पुलिस ने पटेल और वघासिया के खिलाफ गुजरात पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।