फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India News and updates Maharashtra Tamil Nadu South India Crime Robbery and others info in hindi

Updates:ओडिशा में एक करोड़ रूपये की ड्रग्स जब्त; मेघालय में सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 11:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 23 Apr 2024 11:02 PM IST
सार

ओडिशा में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की ब्राउन शुगर ड्रग्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उधर मेघालय में व्लॉगर से सामुहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
India News and updates Maharashtra Tamil Nadu South India Crime Robbery and others info in hindi
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

ओडिशा में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की ब्राउन शुगर ड्रग्स जब्त की गई है। इस मामले में ओडिशा के अंगुल जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार एक खबरी से यह जानकारी मिली थी, जिसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स और ओडिशा पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया। मौके से 1.1 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। गिरफ्तार किए गए तस्करों का नाम रकीबुल इस्लाम और बिजय बिरबर्मा बताया गया है। रकीबुल पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जबकि बिजय बिरबर्मा अंगुल जिले का ही रहने वाला है। 

विज्ञापन


 

मेघालय में सामुहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार
मेघालय के शिलॉन्ग में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर शिलॉन्ग की एक व्लॉगर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। व्लॉगर ने 20 अप्रैल को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता एक गेम व्लॉगर है, जिसके यू-ट्यूब पर 75 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। पीड़िता के अनुसार उसके दोस्त ने उसे पहले ड्रग्स दी और इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच लगातार जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर 4.44 करोड़ का सोना जब्त
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हीरे और सोने की बड़ी जब्ती की है। बताया गया है कि यहां कुछ लोग नूडल्स के पैकेट में हीरे और शरीर में सोना छिपाकर ला रहे थे। कस्टम विभाग ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की और 6.46 करोड़ रुपये मूल्य का हीरा-सोना जब्त किया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।  बताया गया है कि ये एयरपोर्ट पर पकड़े गए लोग 6.815 किलो सोना साथ लाए, जिसकी कीमत 4.44 करोड़ रुपये है। वहीं 2.02 करोड़ के हीरे भी इनके पास बरामद हुए। कस्टम्स के मुताबिक, मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक भारतीय नागरिक को रोककर उसके ट्रॉली बैग में रखे नूडल्स के पैकेट से हीरे बरामद किए गए। बाद में उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एक विदेशी नागरिक जो कि कोलंबो से मुंबई आ रहा था, उसे सोने की सिल्लियों के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने सोना अपने अंतर्वस्त्रों में छिपाए थे। इसके अलावा 10 और भारतीयों को जो कि दुबई, अबुधाबी, बहरीन, दोहा, रियाध, मस्कट, बैंकॉक और सिंगापुर से भारत आ रहे थे, उन्हें भी एयरपोर्ट पर रोका गया और उनके बैग और शरीर से करोड़ों की कीमत का सोना जब्त किया गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed