{"_id":"5ee473ff8ebc3e430c40a576","slug":"india-nepal-border-news-indian-detained-person-by-nepal-security-personnel-returned-sitamarhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर गोलीबारी: सुरक्षा बलों द्वारा हिरासत में लिया गया व्यक्ति लौटा भारत, सुनाई आपबीती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-नेपाल सीमा पर गोलीबारी: सुरक्षा बलों द्वारा हिरासत में लिया गया व्यक्ति लौटा भारत, सुनाई आपबीती
Sat, 13 Jun 2020 12:06 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
नेपाली सुरक्षा बलों द्वारा हिरासत में लिया गया व्यक्ति लौटा भारत
- फोटो : ANI
बिहार के सीतामढ़ी जिले में शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा के पास गोलीबारी के बाद नेपाल सुरक्षा बलों द्वारा हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को शनिवार को रिहा कर दिया गया। रिहा हुए व्यक्ति का नाम लगन किशोर है। सुरक्षा बलों द्वारा रिहा किए जाने के बाद वह सीतामढ़ी लौट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने पर हम भारतीय क्षेत्र की तरफ भाग गए, लेकिन वे मुझे घसीटते हुए नेपाल क्षेत्र की तरफ ले गए और राइफल की बट से मुझे मारा। उसने बताया कि इसके बाद नेपाली सुरक्षा बल उसे नेपाल के संग्रामपुर में ले गए।
विज्ञापन
We ran to return to India when they started firing,but they dragged me from Indian side,hit me with rifle butt&took me to Nepal's Sangrampur. They told me to confess that I was brought there from Nepal. I told them you can kill me but I was brought there from India: Lagan Kishore https://t.co/NgTmUXK9th pic.twitter.com/jJLqkDuPMi
— ANI (@ANI) June 13, 2020
उसने बताया कि उन्होंने मुझे यह कबूल करने को कहा कि मुझे नेपाल से यहां लाया गया है। मैंने उनसे कहा कि आप मुझे मार सकते हैं लेकिन मैं झूठ नहीं बोलूंगा। मुझे भारत से यहां लाया गया था।
यह भी पढ़ें: क्या चीन के चंगुल में फंसा नेपाल बन रहा है भारत के लिए सिरदर्द?
बता दें कि, शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा के पास गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए। बिहार क्षेत्र के सशस्त्र सीमा बल के आईजी ने इसकी पुष्टि की थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि नेपाल की तरफ से गोलीबारी की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, जानकीनगर बॉर्डर पर नेपाल पुलिस की ओर से फायरिंग की गई जिसमें खेत पर काम कर रहे एक भारतीय शख्स की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई।