फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India must expose nawaz sharif on dawood

दाऊद पर नवाज शरीफ सरकार को बेनकाब करे भारत

Wed, 24 Aug 2016 05:07 AM IST
एजेंसी, मुंबई/ नई दिल्ली
एजेंसी, मुंबई/ नई दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 05:07 AM IST
विज्ञापन
India must expose nawaz sharif on dawood
दाऊद
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में होने पर संयुक्त राष्ट्र की मुहर लगने के बाद पाकिस्तान पर दबाव बनाने की अपील की है। राकांपा के नेता माजिद मेमन ने कहा कि भारत के लिए अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इरादों को बेनकाब करने का वक्त आ गया है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को अब अपनी समिति की रिपोर्ट के बाद  पाकिस्तान से जवाब तलब करना चाहिए। 
विज्ञापन


मेमन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘भारत सरकार को नवाज शरीफ उसकी सरकार को पूरी तरह बेनकाब करना चाहिए। अब इस बात के पर्याप्त सबूत मिल गए हैं कि पाकिस्तान इस आदमी (दाऊद इब्राहिम) को संरक्षण दे रहा है। लिहाजा निस्संदेह यह भी साबित हो गया है कि आतंकी गतिविधियों को वे लोग समर्थन कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा इससे इनकार करता रहा है और भारत के सौंपे डोजियर, साक्ष्य और दस्तावेज को उसने कभी तवज्जो भी नहीं दी। 
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस नेता मीम अफजल ने कहा कि इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र की समिति की रिपोर्ट सही है तो उसे संज्ञान लेना चाहिए। इस मामले में सिर्फ भारत ही पाकिस्तान से जवाब तलब नहीं कर सकता। अब तो संयुक्त राष्ट्र भी उससे दाऊद के बारे में पूछताछ कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed